RRB Group D Special Questions: रेलवे परीक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न

Lucent GK 1000 प्रश्नोत्तर – सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण सवाल PDF सहित

इस लेख में Lucent General Knowledge से लिए गए 1000 सबसे महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर शामिलहैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं।

अगर आप SSC, Railway, UPSC, Banking, या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो सामान्य ज्ञान(General Knowledge) एक ऐसा विषय है जो सफलता की कुंजी बन सकता है। इस पोस्ट में हम लेकर आए हैं, Lucent GK से चुने गए 1000 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर, जो विभिन्न परीक्षाओं में बार-बार पूछे गएहैं। यह संग्रह आपकी तैयारी को सशक्त बनाने के साथ-साथ Last-Minute Revision के लिए भी बेहद उपयोगी है।

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Lucent GK Top 1000 Questions with Answers (सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर)

1. मानव शरीर में विटामिन-A कहाँ भंडारित होता है?
उत्तर – यकृत (Liver)

2. भारतीय विदेश व्यापार संस्थान कहाँ स्थित है?
उत्तर – नई दिल्ली

3. ‘मसालों का बगीचा’ किस राज्य को कहा जाता है?
उत्तर – केरल

4. किसने सभी तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया था?
उत्तर – भीम राव अंबेडकर

5. जलियांवाला बाग हत्याकांड के समय भारत का वायसराय कौन था?
उत्तर – लॉर्ड चेम्सफोर्ड

6. भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है?
उत्तर – अहमदाबाद (गुजरात)

7. उत्तर भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है?
उत्तर – कानपुर (उत्तर प्रदेश)

8. दक्षिण भारत का मैनचेस्टर है-
उत्तर – कोयम्बटूर (तमिलनाडु)

9. ‘भांगड़ा’ कहाँ का प्रसिद्ध लोक नृत्य है?
उत्तर – पंजाब

10. लोक चित्रकला की ‘मधुबनी शैली’ भारत के किस राज्य में प्रचलित है?
उत्तर – बिहार

11. किस वर्ष स्वामी विवेकानंद ने विश्व धर्म सम्मेलन में भाग लिया?
उत्तर – 1893 ई (शिकागो)

12. ‘महाभारत’ का प्राचीन नाम क्या है?
उत्तर – जयसंहिता

13. न्यूट्रॉन की खोज किसने की थी?
उत्तर – जेम्स चैडविक

14. अल्फ्रेड नोबेल ने किसका अविष्कार किया था?
उत्तर – डायनामाइट

15. ‘Law of Floating’ सिद्धांत की खोज किसने की थी?
उत्तर – आर्कमिडीज

16. ‘कंप्यूटर का जनक’ किसे कहा जाता है?
उत्तर – चार्ल्स बैबेज

17. तेल का एक बैरल लगभग किसके बराबर है?
उत्तर – 159 लीटर

18. ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?
उत्तर – साहित्य

19. ‘रामचरित मानस’ के लेखक तुलसीदास किसके समकालीन थे?
उत्तर – अकबर

20. गाँधीजी दक्षिण अफ्रीका में कितने वर्ष रहे थे?
उत्तर – 21 वर्ष

21. ‘स्कर्वी रोग’ किसकी कमी के कारण होता है?
उत्तर – विटामिन C

22. भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य क्या है?
उत्तर – सत्यमेव जयते

23. एन्जाइम मूल रूप से क्या है?
उत्तर – प्रोटीन

24. ‘गन मेटल’ किसका एक मिश्रधातु है?
उत्तर – तांबा, टिन और जिंक

25. भाखड़ा नांगल परियोजना किस नदी पर निर्मित है?
उत्तर – सतलज नदी (हिमाचल प्रदेश में)

26. ‘झूम’ (Jhoom) क्या है?
उत्तर – कृषि (खेती) का एक प्रकार है

27. पनामा नहर का निर्माण किस वर्ष हुआ था?
उत्तर – 1914 ई.

28. ‘कॉन्टिनेंट ऑफ कॉन्ट्रास्ट्स’ किस महाद्वीप को कहते हैं?
उत्तर – एशिया

29. मध्य प्रदेश में करेंसी प्रिंटिंग प्रेस कहाँ है?
उत्तर – देवास

30. भारतीय स्टॉक बाजार का विनियमन और पर्यवेक्षण किसके द्वारा किया जाता है?
उत्तर – SEBI

31. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की स्थापना कब की गई थी?
उत्तर – 1992 में

32. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत वित्त आयोग का गठन किया जाता है?
उत्तर – अनुच्छेद-280

33. ‘सिस्मोग्राफ’ किसे मापने के लिए काम में लाया जाता है?
उत्तर – भूकम्पीय तरंगों को

34. रिएक्टर स्केल का प्रयोग किसे मापने के लिए किया जाता है?
उत्तर – भूकम्प की तीव्रता

35. सिंधु सभ्यता का पत्तननगर (बंदरगाह) कौन-सा था?
उत्तर – लोथल (गुजरात में)

36. न्यायदर्शन को किसने प्रचारित किया था?
उत्तर – गौतम ने

37. भारतीय संगीत का आदिग्रंथ किसे कहा जाता है?
उत्तर – सामवेद

38. राज्य विधान सभा का गठन संविधान के किस अनुच्छेद के तहत किया जाता है?
उत्तर – अनुच्छेद-170

39. भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
उत्तर – गंगा नदी (2525 किमी)

40. अलकनंदा के साथ वह नदी कौन-सी है, जिसके संगम पर रुद्रप्रयाग स्थित है?
उत्तर – मंदाकिनी

41. इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद का जन्म किस वर्ष हुआ था?
उत्तर – 570 ई.

42. ‘कार्य’ का मात्रक क्या है?
उत्तर – जूल

43. रॉकेट किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
उत्तर – न्यूटन का तृतीय नियम

44. ‘बल’ का S.I. मात्रक क्या है?
उत्तर – न्यूटन

45. तरल अवस्था में पाई जाने वाली एकमात्र अधातु कौन-सी है?
उत्तर – ब्रोमीन (Br)

46. उस्ताद जाकिर हुसैन को किस वाद्ययंत्र को बजाने में विशिष्टता प्राप्त है?
उत्तर – तबला

47. माइकल जैक्सन संबंधित थे?
उत्तर – पॉप संगीत से

48. पूर्वी तटीय मैदान का एक अन्य नाम है?
उत्तर – कोरोमंडल तटीय मैदान

49. भारत की सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा किस देश के साथ है?
उत्तर – बांग्लादेश

50. हैदराबाद का जुड़वाँ नगर किसे कहा जाता है?
उत्तर – सिकंदराबाद

51. आंध्र प्रदेश की नई राजधानी कहाँ है?
उत्तर – अमरावती

52. ‘वनस्पति शास्त्र का जनक’ किसे कहा जाता है?
उत्तर – थियोफ्रेस्टस

53. बेंजीन की खोज किसने की थी?
उत्तर – माइकल फैराडे

54. ‘नोबेल का तेल’ किस विस्फोटक को कहते हैं?
उत्तर – TNG (ट्राई-नाइट्रो-ग्लिसरीन)

55. मार्ले-मिन्टो सुधार बिल किस वर्ष पारित किया गया था?
उत्तर – 1909 ई. में

56. भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा उत्पादन केंद्र कहाँ स्थित है?
उत्तर – तारापुर (महाराष्ट्र)

57. पहाड़ी काटकर एलोरा के विश्वविख्यात कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर – राष्ट्रकूटों ने

58. शेरशाह सूरी का मकबरा कहाँ स्थित है?
उत्तर – सासाराम (बिहार)

59. शिवाजी का राज्याभिषेक कहाँ हुआ था?
उत्तर – रायगढ़ (महाराष्ट्र)

60. शिवाजी के साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी?
उत्तर – रायगढ़

61. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों को किस देश के संविधान से लिया गया है?
उत्तर – संयुक्त राज्य अमेरिका

62. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना किसके द्वारा की जाती है?
उत्तर – केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन

63. पदार्थ की चतुर्थ अवस्था क्या है?
उत्तर – प्लाज्मा

64. पदार्थ का परमाण्विक सिद्धांत सर्वप्रथम किसने प्रस्तावित किया?
उत्तर – जॉन डाल्टन

65. इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी?
उत्तर – जे. जे. थॉमसन

66. परमाणु संरचना का मॉडल किसने विकसित किया?
उत्तर – बोहर तथा रदरफोर्ड

67. ‘हर्षचरित’ के लेखक कौन थे?
उत्तर – बाणभट्ट

68. ‘दक्षिण एशियाई खेल परिषद’ का गठन किस वर्ष में हुआ था?
उत्तर – 1983 ई.

69. ‘ढींग एक्सप्रेस’ क्या है?
उत्तर – हिमा दास का उपनाम

70. एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?
उत्तर – कमलजीत संधू (खेल- धाविका)

71. इंसुलिन की खोज किसने की?
उत्तर – बैंटिंग व बेस्ट ने

72. मानव शरीर का सामान्य तापमान कितना होता है?
उत्तर – 98.6°F (या 37℃)

73. मानव त्वचा को रंग देने वाला वर्णक है-
उत्तर – मेलानिन

74. मानव हृदय में कितने कक्ष (चैंबर) होते हैं?
उत्तर – चार

75. ‘त्रिभाषा सूत्र’ की सिफारिश किस समिति ने की थी?
उत्तर – कोठारी समिति

76. मोनालिसा का सुप्रसिद्ध चित्र किसने बनाया था?
उत्तर – लियोनार्डो दा विंची

77. अल्बर्ट आइंस्टीन कौन-सा वाद्ययंत्र बजाने में निपुण थे?
उत्तर – वायलिन

78. ‘कुचिपुड़ी’ किस राज्य की नृत्य शैली है?
उत्तर – आंध्र प्रदेश

79. ‘रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की थी?
उत्तर – स्वामी विवेकानंद

80. भारतीय पुनर्जागरण आंदोलन के पिता कौन थे?
उत्तर – राजा राममोहन राय

81. गारो, खासी तथा जयन्तिया जनजातियाँ किस राज्य में निवास करती है?
उत्तर – मेघालय

82. भारत में पहली बार जनगणना 1872 में किसके कार्यकाल में सम्पन्न हुई थी?
उत्तर – लॉर्ड मेयो

83. भारत में नियमित जनगणना की शुरुआत 1881 ई. में किसके कार्यकाल में हुई थी?
उत्तर – लॉर्ड रिपन

84. नीति आयोग का गठन कब किया गया?
उत्तर – 1 जनवरी, 2015

85. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत विधान परिषद की स्थापना या समाप्ति की व्यवस्था की गई है?
उत्तर – अनुच्छेद-169

86. भारत के किसी भी राज्य की मुख्यमंत्री बनने वाली पहली महिला कौन थी?
उत्तर – सुचेता कृपलानी

87. भारतीय संविधान में समवर्ती सूची किसके संविधान से ली गई है?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया

88. ‘भारत छोड़ो’ (Quit India) का नारा किसने दिया था?
उत्तर – यूसुफ मेहरअली

89. किस वर्ष राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पहली बार गाया गया था?
उत्तर – 1896 में

90. भारत में सबसे ऊँची पर्वत कौन-सी है?
उत्तर – गॉडविन ऑस्टिन (K2)

91. किसी भारतीय राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली महिला कौन थी?
उत्तर – सरोजनी नायडू (UP)

92. किस हिमालय चोटी को सागरमाथा कहते हैं?
उत्तर – माउंट एवरेस्ट

93. रेडियोधर्मिता (Radioactivity) की खोज किसने की थी?
उत्तर – हेनरी बेक्वेरेल

94. रेडियोधर्मिता का इकाई क्या है?
उत्तर – क्यूरी

95. ‘एस’ (Ace) शब्द किस खेल से संबंधित है?
उत्तर – लॉन टेनिस

96. चिकन पॉक्स (छोटी माता) किसके द्वारा पैदा की जाती है?
उत्तर – वैरिसेला विषाणु द्वारा

97. चेचक (स्मॉल पॉक्स/बड़ी माता) होने का कारण है?
उत्तर – वैरिओला वायरस

98. किस विटामिन में कोबाल्ट पाया जाता है?
उत्तर – विटामिन B12

99. गंगा नदी को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – पद्मा

100. गंगा एवं ब्रह्मपुत्र की संयुक्त जलधारा किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर – मेघना

101. चेचक के लिए टीके का अविष्कार किसने किया था?
उत्तर – एडवर्ड जेनर

102. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
उत्तर – लॉर्ड कैनिंग

103. वल्लभभाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि उनकी कुशल संगठन क्षमता के कारण किस आंदोलन के दौरान दी गई थी?
उत्तर – बारदोली सत्याग्रह

104. राजा राममोहन राय द्वारा ‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना कब की गई?
उत्तर – 1828 में

105. कश्मीर का शासक, जो ‘कश्मीर का अकबर’ नाम से जाना जाता है, वह है-
उत्तर – जैनुल आबिदीन

106. भारत में कुल कितने उच्च न्यायालय हैं?
उत्तर – 25

107. टेलीविजन का अविष्कार किसने किया था?
उत्तर – जे.एल. बेयर्ड

108. जल में घुलनशील विटामिन कौन-से है?
उत्तर – विटामिन B और C

109. वसा में घुलनशील विटामिन हैं-
उत्तर – विटामिन A, D, E और K (ADEK)

110. गोबर गैस (Bio-gas) में मुख्यतः होता है?
उत्तर – मीथेन (CH4)

111. गांधी जी किस गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने के लिए लंदन गये थे?
उत्तर – दूसरा गोलमेज सम्मेलन

112. किसने सबसे पहले पृथ्वी की परिधि को मापा?
उत्तर – इरेटोस्थनीज

113. भारत के राजचिह्न में प्रयुक्त होनेवाला शब्द ‘सत्यमेव जयते’ किस उपनिषद से लिया गया है?
उत्तर – मुण्डकोपनिषद

114. प्राचीनतम व्याकरण ‘अष्टध्यायी’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर – पाणिनि

115. ‘मुद्राराक्षस’ नामक पुस्तक किसने लिखी है?
उत्तर – विशाखदत्त

116. नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?
उत्तर – कुमारगुप्त

117. विश्व का सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश कौन-सा है?
उत्तर – ब्राजील

118. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश

119. किस तापमान पर जल का घनत्व अधिकतम होता है?
उत्तर – 4℃

120. जब बैरोमीटर का पारा अचानक गिर जाए, तो यह किस बात का संकेत होता है?
उत्तर – आंधी-तूफान की संभावना

121. बैरोमीटर से क्या मापा जाता है?
उत्तर – वायुदाब

122. शतरंज का जन्मदाता किसे कहा जाता है?
उत्तर – भारत

123. मानव शरीर में रक्त का थक्का किस विटामिन से बनता है?
उत्तर – विटामिन K

124. भोपाल गैस त्रासदी से संबंधित यौगिक का नाम क्या था?
उत्तर – मिथाइल आइसो साइनाइट (MIC)

125. सोना किस अम्ल में घुल जाता है?
उत्तर – अम्लराज (एक्वारेजिया)

126. एक्वारेजिया आयतन में 3 : 1 के अनुपात में किसका मिश्रण है?
उत्तर – सांद्र HCl और सांद्र HNO3

127. श्रीनगर की स्थापना किसने की थी?
उत्तर – अशोक

128. ऑक्सीजन की खोज किसने की?
उत्तर – प्रीस्टले

129. फाउंटेन पेन के अविष्कारक कौन थे?
उत्तर – वाटरमैन

130. अल्बर्ट आइंस्टीन को किस खोज के लिए 1921 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
उत्तर – प्रकाश वैद्युत प्रभाव

131. चीन की ‘महान दीवार’ (Great wall) का निर्माण किसने कराया था?
उत्तर – शिह-हुआंग-टी

132. भारत में प्रथम रेल कब चली थी?
उत्तर – 16 अप्रैल, 1853 को

133. किस राष्ट्रीय राजमार्ग को शेरशाह सूरी राजमार्ग कहते हैं?
उत्तर – NH-1

134. शिवसमुद्रम जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?
उत्तर – कावेरी नदी

135. किस राज्य में विधान सभा सदस्यों की संख्या सबसे अधिक है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश (404)

136. 13 अप्रैल, 1919 को जालियाँवाला बाग हत्याकांड कराने वाले माइकल ओ. डायर की किसने लंदन में हत्या की थी?
उत्तर – उधम सिंह

137. पुरानी जलोढ़ मिट्टी को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – बांगर

138. जिम कार्बेट नेशनल पार्क कहाँ स्थित है?
उत्तर – उत्तराखंड

139. भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन-सा है?
उत्तर – जोग या गरसोप्पा

140. पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट पर्वत श्रेणियों का मिलन स्थल है-
उत्तर – नीलगिरी पहाड़ी

141. महारानी विक्टोरिया को भारत की साम्राज्ञी कब नियुक्त किया गया था?
उत्तर – 1876 ई.

142. मूत्र को गुर्दे (किडनी) से मूत्राशय तक कौन ले जाता है?
उत्तर – मूत्रवाहिनी (यूरेटर)

143. मोपला विद्रोह (1921) कहाँ हुआ था?
उत्तर – मालाबार (केरल)

144. पुस्तक ‘गुलामगिरी’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर – ज्योतिबा फूले

145. ग्रैमी पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?
उत्तर – संगीत

146. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?
उत्तर – तेनजिंग नोर्गे और एडमंड हिलेरी

147. सरदार पटेल स्टेडियम या मोटेरा स्टेडियम किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – गुजरात

148. ‘रोवर्स कप’ किस खेल से संबंधित है?
उत्तर – फुटबॉल

149. भारत की संविधान सभा किसके अनुसार गठित की गई?
उत्तर – कैबिनेट मिशन योजना

150. परमाणु बम का विकास किसने किया?
उत्तर – जे. रॉबर्ट ऑपेनहीमर

151. फेदोमीटर का उपयोग किसे नापने में किया जाता है?
उत्तर – समुद्र की गहराई

152. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला कौन थी?
उत्तर – जुंको ताबेई (जापान)

153. मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर से फैलता है। इसकी खोज सबसे पहले किसने की थी?
उत्तर – रोनाल्ड रॉस

154. पीलिया रोग किसे प्रभावित करता है?
उत्तर – यकृत (Liver)

155. न्यूक्लियस के बाहर DNA कहाँ मिलता है?
उत्तर – माइटोकॉन्ड्रिया

156. भारत में वन अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?
उत्तर – देहरादून (उत्तराखंड)

157. पृथ्वी का पलायन वेग कितना है?
उत्तर – 11.2 km/s

158. लैम्प की बत्ती में तेल किसके कारण ऊपर चढ़ता है?
उत्तर – केशिकत्व के कारण

159. पंचशील समझौता भारत और किस देश के बीच हुआ था?
उत्तर – चीन

160. सूर्य की ऊर्जा उत्पन्न होती है?
उत्तर – नाभिकीय संलयन द्वारा

161. जेंद-अवेस्ता किस धर्म की धार्मिक पुस्तक है?
उत्तर – पारसी

162. किसी तुल्यकारी उपग्रह की पृथ्वी की सतह से ऊंचाई लगभग कितनी होती है?
उत्तर – 36,000 km

163. बादल फटने का क्या अर्थ है?
उत्तर – भारी तूफान के साथ असाधारण रूप से भारी बरसात

164. विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है?
उत्तर – सुपीरियर झील

165. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर – 1 जुलाई, 1955

166. विश्व में हरित क्रांति के जनक कौन हैं?
उत्तर – नॉर्मन ई. बोरलॉग

167. दिल्ली के प्रसिद्ध जामा मस्जिद का निर्माण किसने किया?
उत्तर – शाहजहाँ

168. प्रसिद्ध संगीतज्ञ तानसेन का मकबरा कहाँ स्थित है?
उत्तर – ग्वालियर (मध्य प्रदेश)

169. भक्ति आंदोलन को दक्षिण भारत से लाकर उत्तर भारत तक प्रचारित करने का श्रेय किसे दिया जाता है?
उत्तर – रामानंद

170. ‘गीत गोविंद’ के रचयिता कौन हैं?
उत्तर – जयदेव

171. पाल वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर – गोपाल

172. शून्य की खोज किसने की?
उत्तर – आर्यभट्ट ने

173. किस शासक ने गंगा एवं सोन नदियों के संगम पर पाटलिपुत्र नामक नगर की स्थापना की?
उत्तर – उदायिन

174. राष्ट्रमंडल खेलों का प्रथम आयोजन कब हुआ था?
उत्तर – 1930 ई. (कनाडा)

175. हवा महल कहाँ स्थित है?
उत्तर – जयपुर (राजस्थान)

176. भारत पहली बार विश्व कप क्रिकेट चैंपियन कब बना?
उत्तर – 1983 ई.

177. टेनिस में ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन हैं?
उत्तर – महेश भूपति

178. माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन हैं?
उत्तर – बछेन्द्री पाल

179. ‘आधुनिक वर्गीकरण का पिता’ किसे कहते हैं?
उत्तर – कार्ल लीनियस

180. ‘जीवाणु’ की खोज किसने की?
उत्तर – ल्यूवेनहॉक

181. ‘अस्वान बाँध’ किस नदी पर स्थित है?
उत्तर – नील नदी (मिश्र)

182. हमारे संविधान में मौलिक अधिकार किस संविधान से प्रेरित है?
उत्तर – अमेरिका

183. ‘पृथ्वीराज रासो’ किसने लिखा था?
उत्तर – चंदबरदाई

184. किसने 1793 ई. में स्थायी बंदोबस्त (Permanent Settlement) की पद्धति लागू की?
उत्तर – लॉर्ड कॉर्नवालिस

185. मुस्लिम लीग की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर – 1906 ई. में

186. टिहरी बांध किस नदी पर बनाया गया है?
उत्तर – भागीरथी नदी (उत्तराखंड)

187. कंप्यूटर में उपयोग आने वाली IC चिप किसकी बनी होती है?
उत्तर – सिलिकॉन

188. हाइग्रोमीटर से क्या नापी जाती है?
उत्तर – वायुमंडल में व्याप्त आर्द्रता

189. एक निबल कितने बिटों के बराबर होता है?
उत्तर – 4

190. विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव की खोज किसने की?
उत्तर – ऑरस्टेड

191. भारत में ‘हरित क्रांति’ का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर – एम. एस. स्वामीनाथन

192. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की नियुक्ति संविधान के किस अनुच्छेद के तहत की जाती है?
उत्तर – अनुच्छेद 148

193. कम्प्यूटर का दिमाग किसे कहा जाता है?
उत्तर – CPU (Central Processing Unit)

194. हृदय का पहला प्रत्यारोपण किसके द्वारा किया गया था?
उत्तर – क्रिश्चियन बर्नार्ड

195. स्टेथोस्कोप का अविष्कार किसने किया था?
उत्तर – रेने लैनेक

196. भारत में स्वतंत्रता के बाद प्रथम आम चुनाव कब सम्पन्न कराए गए?
उत्तर – 1952

197. मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल कितना होता है?
उत्तर – 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो

198. भारत के राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात कितना है?
उत्तर – 3 : 2

199. ‘इंडिका’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर – मेगस्थनीज

200. NITI आयोग का पूरा नाम क्या है?
उत्तर – National Institution for Transforming India

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

आपने ऊपर Lucent GK के 1000 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर पढ़े, जो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से बेहद उपयोगी हैं। यदि आप नियमित अभ्यास करेंगे, तो यह संग्रह आपको परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगा।

यदि आपको यह पोस्ट उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और नीचे कमेंट कर के बताएं कि आपको सबसे उपयोगी प्रश्न कौन-सा लगा।

PDF डाउनलोड लिंक नीचे उपलब्ध है – अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं!

  1. 📥 PDF डाउनलोड करें

🔗 शेयर करें:

📲 WhatsApp |📢 Telegram |📘 Facebook

Leave a Comment