एंड्रोट मुख्य भूमि का सबसे नजदीकी द्वीप है और उत्तर-दक्षिण दिशा में स्थित अन्य द्वीपों के विपरीत इसका झुकाव पूर्व-पश्चिम दिशा में है। यह लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप है।
लक्षद्वीप में आखिरी बार जनगणना 2011 में हुई थी। इस जनगणना के अनुसार, लक्षद्वीप की कुल जनसंख्या 64,473 थी, जिसमें 33,123 पुरुष और 31,350 महिलाएं थीं। 2001 में, जनसंख्या 60,650 थी, जिसमें 31,131 पुरुष और 29,519 महिलाएं थीं
लक्षद्वीप को पहले लक्कादीव, मिनिकॉय और अमीनदीवी द्वीप समूह के नाम से जाना जाता था। 1 नवंबर 1973 को, इन द्वीपों को सामूहिक रूप से बदलकर लक्षद्वीप कर दिया गया।
लक्षद्वीप में कुल 36 द्वीपों में से केवल 10 द्वीपों पर मानव आबादी बसी हुई है, इन द्वीपों में कावारत्ती, अगत्ती, अमिनी, कदमत, केल्तन, चेतलत, बिट्रा, एंड्रोट, कल्पेनी और मिनिकॉय शामिल हैं।
लक्षद्वीप में कई खूबसूरत और आकर्षक पर्यटन स्थल हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं: अगाती द्वीप, बंगाराम द्वीप, कदमत द्वीप, कवरत्ती द्वीप, मिनिकॉय द्वीप, और कल्पेनी द्वीप। ये द्वीप अपने समुद्र तटों, प्रवाल भित्तियों और जल गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं।
© 2023 – 2026 Veer Education All Rights Reserved | Powered by Next On Code
Leave a Comment