मानव रक्त से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी | Human Blood Important GK Questions And Answers in Hindi

मानव रक्त हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण और जटिल प्रणाली में से एक है। यह न केवल ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाने का कार्य करता है, बल्कि विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी मदद करता है। प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान की दृष्टि से मानव रक्त से जुड़े प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। इस लेख में हमने मानव रक्त से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके उत्तरों को शामिल किया है, जो आपके ज्ञान को बढ़ाने और परीक्षा की तैयारी को आसान बनाने में मदद करेंगे। आप एक साइंस के स्टूडेंट हैं या किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए रक्त के बारे में जानकारी रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

रक्त में दो प्रकार के पदार्थ पाये जाते हैं- 1. प्लाज्मा (plasma) और 2. रुधिराणु (Blood corpuscles)।

* प्लाज्मा (Plasma): यह रक्त का अजीवित तरल भाग होता है। रक्त का लगभग 60% भाग प्लाज्मा होता है। इसका 90% भाग जल, 7% प्रोटीन, 0-9% लवण और 0.1% ग्लूकोज होता है। शेष पदार्थ बहुत कम मात्रा में होता है।

*रुधिराणु (Blood corpuscles) यह रक्त का शेष 40% भाग होता है।
इसे तीन भागों में बाँटते हैं-
1. लाल रक्त कण (RBC) :- लाल रक्त कणिकाएं (Red Blood Cells या RBCs), जिन्हें इरिथ्रोसाइट्स (Erythrocytes) भी कहा जाता है, मानव रक्त का एक प्रमुख घटक हैं। ये शरीर में ऑक्सीजन के परिवहन के लिए जिम्मेदार होती हैं।
2. श्वेत रक्त कण (WBC) :- श्वेत रक्त कणिकाएं (White Blood Cells या WBCs), जिन्हें ल्यूकोसाइट्स (Leukocytes) भी कहा जाता है, हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली (Immune System) का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनका मुख्य कार्य शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाना है।
3. रक्त बिम्बाणु (Blood platelets) :-  रक्त बिम्बाणु (Platelets), जिन्हें थ्रोम्बोसाइट्स (Thrombocytes) भी कहा जाता है, रक्त का एक महत्वपूर्ण घटक हैं। इनका मुख्य कार्य रक्तस्राव (Bleeding) को रोकना और रक्त के थक्के (Clotting) बनाना है।


  मानव रक्त से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी


प्रश्न 1. एक वयस्क में रक्त का औसत आयतन कितना होता है?
उत्तर:- 5 से 6 लीटर 

प्रश्न 2. एक स्वस्थ व्यक्ति में कितना प्रतिशत रक्त पाया जाता है?
उत्तर :- मनुष्य शरीर के वजन का 7%

प्रश्न 3.  मानव रक्त का PH मान कितना होता है?
उत्तर :- 7.4 

प्रश्न 4. मनुष्य शरीर में रुधिर बैंक (Blood Bank) का कार्य कौन करता है?
उत्तर :- प्लीहा

प्रश्न 5. रक्त में सर्वाधिक मात्रा में कौन सी धातु पाई जाती है?
उत्तर :- आयरन  (लोहा)

प्रश्न 6. सर्वप्रथम रक्त समूह की खोज किसने की थी और कब?
उत्तर :- कार्ल लैंडस्टिनर ने, सन् 1900 ई. में

प्रश्न 7. रक्त का शुद्धिकरण कहां होता है?
उत्तर:- किडनी में

प्रश्न 8. मानव शरीर में खून के शुद्धिकरण की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
उत्तर:- डायलिसिस 

प्रश्न 9. रक्त के लाल रंग होने का मुख्य कारण क्या है?
उत्तर :- हीमोग्लोबिन की उपस्थिति

प्रश्न 10. हीमोग्लोबिन में क्या होता है?
उत्तर :- लोहा

प्रश्न 11. शरीर में हीमोग्लोबिन का क्या कार्य है?
उत्तर :- ऑक्सीजन का परिवहन

प्रश्न 12. हीमोग्लोबिन किसका महत्वपूर्ण घटक है?
उत्तर :- RBC (लाल रक्त कणिकाएं)

प्रश्न 13.  लाल रक्त कणिकाएं (RBC) कहां उत्पन्न होते हैं?
उत्तर :- अस्थि मज्जा में

प्रश्न 14. लाल रक्त कणिकाएं (RBC) किस नाम से जानी जाती है
उत्तर :- इरिथ्रोसाइट्स
 
प्रश्न 15. RBC का पूरा नाम क्या है?
उत्तर :- Red Blood Cells

प्रश्न 16.  धमनियों पर रक्त द्वारा डाले गए दबाव को कौन सा दबाव कहते हैं?
उत्तर :- रक्त दाब
 
प्रश्न 17. रक्तदाब (Blood Pressure) किस यन्त्र के द्वारा मापा जाता है?
उत्तर :- स्फिग्मोमैनोमीटर 

प्रश्न 18:- सोते समय रक्तदाब में क्या परिवर्तन होता है?
उत्तर:- घट जाता है

Human Blood GK Questions And Answers


प्रश्न 19. RBC का कब्रिस्तान किसे कहा जाता है?
उत्तर :- प्लीहा को।

प्रश्न 20. RBC का जीवनकाल कितना होता है?
 उत्तर :- 20 से 120 दिन

प्रश्न 21. उच्च उन्नतांश पर मानव शरीर में RBC -
उत्तर:- की संख्या बढ़ेगी

प्रश्न 22. सफेद रक्त कण (WBC) का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर:- रोग प्रतिरोधक क्षमता धारण करना

प्रश्न 23. WBC का पूरा नाम क्या है?
उत्तर :- White Blood Cells
 
प्रश्न 24. WBC का जीवन काल कितना होता है?
उत्तर:- 2-4 दिन

प्रश्न 25. मनुष्य के रक्त में WBC की कौन सी किस्म अधिक पाई जाती है?
उत्तर :- न्यूट्रोफिल्स 

प्रश्न 26. जब कोई बाहरी पदार्थ मानव रुधिर प्रणाली में प्रविष्ट होता है तो प्रतिक्रिया कौन प्रारंभ करता है?
उत्तर:- WBC 

प्रश्न 27. कौन सी रक्त वाहिकाएं साफ रक्त फेफड़ों से हृदय में ले जाती है?
उत्तर:- फुफ्फुस शिरा

प्रश्न 28. मानव रुधिर में कोलेस्ट्रॉल का सामान्य स्तर है:-
उत्तर:- 140-180 mg

प्रश्न 29. मनुष्य में सामान्य निरन्न (fasting) रुधिर शर्करा स्तर प्रति 100 ml रुधिर होती है:-- 
उत्तर:- 80 से 100 mg

प्रश्न 30. अधिक ऊंचाई पर मानव शरीर में लाल रक्त कणिकाएं :--
उत्तर:- संख्या में बढ़ जाएगी

प्रश्न 31. यदि किसी व्यक्ति की रुधिर वाहिकाओं की त्रिज्या कम हो जाए, तो उसका रक्तदाब:-
उत्तर:- बढ़ेगा 

प्रश्न 32. किस विटामिन की कमी के कारण रक्त का थका नहीं जमता है?
उत्तर:- विटामिन K

प्रश्न 33. मानव रक्त में कितना प्रतिशत प्लाज्मा मौजूद होता है?
उत्तर :- 60%

प्रश्न 34. प्लाज्मा का कितना प्रतिशत भाग जल का बना होता है?
उत्तर :- 90% भाग

प्रश्न 35. रुधिर के प्लाज्मा में किसके द्वारा रक्त का एंटीबॉडी बनता है?
उत्तर :- Lymphocyte के द्वारा

प्रश्न 36. O रक्त समूह वाला व्यक्ति किस रक्त समूह वाले व्यक्ति से रक्त ले सकता है?
उत्तर :-  सिर्फ O रक्त समूह वाले व्यक्ति से
 
प्रश्न 37. किस रुधिर वर्ग में किसी भी प्रकार का एंटीजन नहीं पाई जाती है?
उत्तर :- O रक्त समूह

प्रश्न 38. डायलिसिस की प्रक्रिया द्वारा मानव शरीर में क्या होता है?
उत्तर :- खून का शुद्धीकरण


Human Blood GK Questions And Answers Pdf Download 



प्रश्न 39. किस रूधिर वर्ग में किसी भी प्रकार की एंटीबॉडी नहीं पाई जाती?
उत्तर :- AB रक्त समूह
 
प्रश्न 40.  किस रूधिर वर्ग में दोनों एंटीबॉडी पाई जाती है?
उत्तर :- O रक्त समूह

प्रश्न 41. एंटीबॉडी का मुख्य कार्य किसके विरुद्ध होता है?
उत्तर:- संक्रमण के 

प्रश्न 42. किस रुधिर वर्ग में कोई एंटीजन नहीं पाई जाती है?
उत्तर:- O 

प्रश्न 43. एंटीजन एक ऐसा पदार्थ है जो:- 
उत्तर:- प्रतिरक्षी के निर्माण को बढ़ावा देता है

प्रश्न 44. कौन सा रक्त समूह सभी रक्त समूह वाले से रक्त ले सकता है?
उत्तर :- AB रक्त समूह

प्रश्न 45. कौन सा रक्त समूह सभी रक्त समूह वाले को रक्त दे सकता है?
उत्तर :- O रक्त समूह।

प्रश्न 46. कौन सा रक्त समूह सर्वव्यापक गाह्यता रखता है?
उत्तर:- AB रक्त समूह 

प्रश्न 47. कौन सा रक्त समूह सार्वत्रिक दाता (यूनिवर्सल डोनर) होता है?
उत्तर:- O ब्लड ग्रुप 

प्रश्न 48. रक्त समूह (Blood Group) के खोजकर्ता है:-
उत्तर:- लैंडस्टीनर ने 

प्रश्न 49. Rh फैक्टर का पता किसने लगाया था?
उत्तर:- लैंडस्टीनर तथा विएनर ने 

प्रश्न 50. Rh फैक्टर का नाम किससे संबंधित है?
उत्तर:- बंदर से

प्रश्न 51. किस कारण से शरीर के अंदर का रक्त जमता नहीं है या थक्का नहीं बनता है?
उत्तर :- हिपैरिन के कारण।

प्रश्न 52. सर्वप्रथम रक्त परिसंचरण तंत्र का अध्ययन किसने किया था और कब?
उत्तर :- विलियम हार्वे ने


क्या आप जानते हैं?

* महिलाओं में पुरुषों की तुलना में 1/2 लीटर रक्त कम होता है।
* रक्त एक क्षारीय विलयन है, जिसका pH मान 7.4 होता है।
* RBC का जीवन काल 20 से 120 दिन का होता है, और इसकी मृत्यु प्लीहा में होती है।
* WBC का जीवन काल 2 से 4 दिन का होता है, और इसकी मृत्यु रक्त में ही हो जाती है।
* डेंगू ज्वर के कारण मानव शरीर में प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है।
* रक्त समूह की खोज कार्ल लैंडस्टीनर ने 1900 ई. में किया था । इसके लिए उन्हें सन् 1930 ई. में नोबेल पुरस्कार मिला 



माता एवं पिता के रक्त समूह के आधार पर बच्चों के संभावित रक्त समूह
माता - पिता का रक्त समूह बच्चों में संभावित रक्त समूह 
O × OO
O × AO, A
O × B
O, B
O × AB 
A, B
A × A
A, O
A × BO, A, B, AB
A × AB
A, B, AB
B × BB, O
B × ABA, B, AB
AB × ABA, B, AB


मानव रक्त से जुड़े इन महत्वपूर्ण प्रश्नों के माध्यम से हमने इसे एक रोचक और जानकारीपूर्ण विषय बनाने का प्रयास किया है। चाहे आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या सामान्य ज्ञान को बेहतर करना चाहते हों, यह लेख आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। यदि आपके पास कोई अन्य प्रश्न या सुझाव हो, तो कृपया हमें कमेंट के माध्यम से बताएं। हम आपके फीडबैक का स्वागत करते हैं और आपकी सफलता की कामना करते हैं!
 


Comments (3)

  1. Amit sahni
    Class 10th all subjects important questions in hindi
  2. Sunar Bhai
    best mcq
  3. Sonu Kumar
    Aap question dijiye ham answer denge nn

Leave a Comment