RRB NTPC UG CBT-2 Exam 2026 | सामान्य जागरूकता उत्तर कुंजी Quiz | हिंदी माध्यम

1. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, शेरशाह सूरी के अधीन विकसित सड़क नेटवर्क के प्रशासनिक महत्व का सर्वोत्तम वर्णन करता है?  
2. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, दक्षिण, दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी एशिया के मानसूनी क्षेत्रों में की जाने वाली गहन निर्वाह कृषि के एक अभिलक्षण की सही पहचान करता है?  
3. भारत में एक शीर्ष शिकारी के संरक्षण के लिए 1973 में निम्नलिखित में से कौन-सी वन्यजीव संरक्षण पहल शुरू की गई थी?  
4. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता, सिंधु घाटी सभ्यता के नियोजित शहरी अभिन्यास को सर्वोत्तम रूप से दर्शाती है?  
5. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प इसकी सर्वोत्तम व्याख्या करता है कि भारत के पश्चिमी तटीय मैदान विस्तृत डेल्टाओं के स्थान पर अनेक ज्वारनदमुखों के साथ अभिलक्षित क्यों हैं?  
6. किस यूरोपीय वाणिज्यिक कंपनी का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से मसालों के व्यापार में व्यापारिक वर्चस्व स्थापित करना था, और मालाबार क्षेत्र में इसकी महत्वपूर्ण उपस्थिति थी?  
7. भारतीय राजनीति में उग्रवाद (Extremism) के उभरने का तात्कालिक कारण कौन-सी घटना थी?  
8. निम्नलिखित में से कौन-सा अभिलक्षण, प्राचीन भारतीय वास्तुकला में हड़प्पा कालीन शहरों के नियोजन की सर्वोत्तम व्याख्या करता है?  
9. निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन द्वारा लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के निर्वाचन के लिए मताधिकार की आयु को घटाया गया था?  
10. केंद्र-राज्य संबंधों से संबंधित मुद्दों की जांच के लिए 1983 में केंद्र सरकार द्वारा निम्नलिखित में से किस आयोग का गठन किया गया था और यह संस्तुति की गई थी कि राज्यपाल की नियुक्ति पूर्णतः पक्ष-निरपेक्ष होनी चाहिए?  
11. केंद्रीय बजट 2026-27 में भारत में मानसिक स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने के लिए किस नए संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव है?  
12. जून 2026 में, DRDO ने NASM-MR का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया। यह मिसाइल किस प्रयोजन के लिए डिजाइन की गई है?  
13. भारत के राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) के लिए एल्किरे-फॉस्टर (Alkire-Foster) कार्यपद्धति के दोहरे-कटऑफ उपागम (dual-cutoff approach) को क्यों चुना गया?  
14. सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अंतर्गत छूट के संबंध में प्रायः निम्नलिखित में से किस कानून पर चर्चा की गई है?  
15. 27 फरवरी 2026 को, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने GDP के अनुमानों की एक नई श्रृंखला जारी की, जिसमें आधार वर्ष को 2011-12 से बदलकर _________ कर दिया गया है।  
16. हाइड्रोजन और ऑक्सीजन मिलकर जल का निर्माण करते हैं। निम्नलिखित में से किस नियम के अनुसार, जल में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन सदैव द्रव्यमान के आधार पर एक निश्चित अनुपात में होते हैं?  
17. किस वैदिक जन समुदाय (Vedic assembly) में मुख्य रूप से वृद्धजन और अभिजात वर्ग शामिल थे?  
18. निम्नलिखित में से कौन-सा संक्षिप्त रूप, कंप्यूटर में उपयोग किए जाने वाले कैरेक्टर एन्कोडिंग मानक के लिए प्रयुक्त होता है?  
19. 1855-56 में सिद्धू एवं कान्हू के नेतृत्व में कौन-सा जनजातीय विद्रोह हुआ था?  
20. सरकार द्वारा 2026 में प्रारंभ किए गए समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (SSBSK) का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?  
21. वर्ष 2026 में आयोजित, अभ्यास धर्मा गार्डियन (Exercise Dharma Guardian) के 7वें संस्करण में किन दो देशों ने भाग लिया?  
22. संगम साहित्य में, निम्नलिखित में से कौन-सी थीम मुख्य रूप से ‘पुरम’ की अवधारणा से संबंधित है?  
23. दिल्ली (नागरिकों का समयबद्ध एवं सुगम सेवा प्रदाय का अधिकार) विधेयक, 2026 ने किस पूर्ववर्ती अधिनियम को प्रतिस्थापित किया है?  
24. एक संगठन फाइलों, प्रिंटरों और अन्य संसाधनों को शेयर करने के लिए एक निजी तौर पर प्रबंधित नेटवर्क के माध्यम से एक ही कार्यालय भवन के अंदर कंप्यूटरों को कनेक्ट करता है। इस व्यवस्था के लिए किस प्रकार का नेटवर्क सर्वाधिक उपयुक्त है?  
25. निम्नलिखित में से कौन-सा इसकी सर्वोत्तम व्याख्या करता है कि कोसी नदी एक बारहमासी हिमालयी नदी होने पर भी बिहार के मैदानों में बार-बार अपना मार्ग क्यों बदलती है?  
26. एक रोगी में वृक्क की निस्यंदन यूनिट (filtering units) की क्रिया बाधित है। इसके कारण निम्नलिखित में से कौन-सा शरीरक्रियात्मक प्रक्रम सर्वाधिक प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होगा?  
27. 2015 में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी (PMAY-U) का प्राथमिक उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा है?  
28. शतरंज बोर्ड (chessboard) पर वर्गों के आठ ऊर्ध्वाधर स्तंभों (upright columns) को 'फाइल (file)' कहा जाता है, इसलिए वर्गों की आठ पार्श्व पंक्तियों को निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है?  
29. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इसकी सर्वोत्तम व्याख्या करता है कि घरेलू विद्युत उपकरणों को श्रेणीक्रम के स्थान पर समांतर क्रम में क्यों संयोजित किया जाता है?  
30. निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम ने भारत में नगरपालिकाओं को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया?  
31. भोजन बनाते समय बेकिंग सोडा की नींबू के रस अथवा सिरके के साथ अभिक्रिया होने पर कौन-सी गैस उत्सर्जित होती है?  
32. गैलप (Gallup) और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UN SDSN) के सहयोग से किस संस्था ने वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट (World Happiness Report) 2026 प्रकाशित की?  
33. रक्षा, रेलवे और आय-कर जैसे विषय, भारतीय संविधान की किस सूची के अंतर्गत आते हैं?  
34. नवंबर 2025 में नई श्रम संहिताओं के लागू होने पर महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कौन-सा महत्वपूर्ण बदलाव हुआ?  
35. नवीकरणीय ऊर्जा सांख्यिकी 2026 के अनुसार, नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता में भारत का वैश्विक स्थान क्या था?  
36. चिनाब पुल (Chenab Bridge) ने किस प्रकार रेलवे अवसंरचना में वैश्विक मानक (benchmark) स्थापित किया है?  
37. निम्नलिखित में से कौन-सा, UPSC के चेयरमैन या सदस्य को हटाने का आधार नहीं है?  
38. विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल स्पर्धा की विजेता को कौन-सी ट्रॉफी प्रदान की जाती है?  
39. 2024-25 में, शिक्षा मंत्रालय ने मौजूदा राष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली शिक्षा में साइबर सुरक्षा और डिजिटल कल्याण के एकीकरण की पुनः पुष्टि की। निम्नलिखित में से किस कार्यक्रम के तहत प्रति स्कूल दो शिक्षकों को हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर के रूप में प्रशिक्षित किया जाता है ताकि वे साइबर सुरक्षा सहित मुद्दों पर संरचित साप्ताहिक सत्र आयोजित कर सकें?  
40. ICC चैंपियंस ट्रॉफी किस चक्रीय प्रारूप (cyclical format) में आयोजित की जाती है?  
41. झारखंड के सिंहभूम जिले के गुआ और नोआमुंडी में मुख्य रूप से किस खनिज का खनन किया जाता है?  
42. UNESCO कार्यकारी बोर्ड का 224वां सत्र, जो 8 से 23 अप्रैल 2026 के दौरान आयोजित किया गया था, निम्नलिखित में से किस स्थान पर संपन्न हुआ था?  
43. कच्चे माल का निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म, भारत में लौह और इस्पात के निर्माण के लिए सर्वाधिक आवश्यक है?  
44. नई दिल्ली में आयोजित किए गए डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉनक्लेव 2026 का मुख्य केंद्र बिंदु क्या था?  
45. निम्नलिखित में से किस ऐतिहासिक मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने संवैधानिक संशोधनों के संबंध में "मूल संरचना का सिद्धांत (Basic Structure Doctrine)" प्रतिपादित किया?  
46. अनुसूचित जनजातियों के सामाजिक-आर्थिक विकास की एक रणनीति के रूप में तैयार की गई जनजातीय उप-योजना (TSP) का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से किस लक्ष्य को प्राप्त करना है?  
47. वर्ष 2026 में, किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने एंटोनियो गुटेरेस (António Guterres) के उत्तराधिकारी के रूप में 10वें महासचिव के चयन की प्रक्रिया आरंभ की?  
48. नागरिकता अधिनियम 1955 के अंतर्गत किसी व्यक्ति की भारतीय नागरिकता समाप्त करने या उसे नागरिकता से वंचित करने की शक्ति किस प्राधिकारी/प्राधिकरण के पास है?  
49. Ctrl + C से स्प्रेडशीट सेल को कॉपी करने और Ctrl + V का उपयोग करके उसे एकाधिक स्थानों पर पेस्ट करने पर, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इसके परिणाम का सर्वोत्तम वर्णन करता है?  
50. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद, किसी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए एक बार से अधिक दंडित किए जाने से संरक्षण प्रदान करता है?  

Leave a Comment