ओम बिरला वर्तमान में लोकसभा के अध्यक्ष हैं। वे कोटा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनाए गए हैं। वह 2008 में 13वें राजस्थान विधानसभा हेतु कोटा दक्षिण से विधायक भी रह चुके हैं।
लोकसभा अध्यक्ष भारतीय संसद के निम्न सदन (लोकसभा) का पीठासीन अधिकारी होता है।
आम चुनाव के बाद लोकसभा की पहली बैठक में ही लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है। लोकसभा अध्यक्ष का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है, इसका अध्यक्ष लोकसभा के वर्तमान सदस्यों में से चुना जाता है।
अब तक 18 लोग लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं, सर्वप्रथम 1952 ई. में लोकसभा अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर को बनाया गया था ।
लोकसभा अध्यक्ष को उपराष्ट्रपति के समान मासिक वेतन एवं अन्य भत्ते मिलते हैं। उनको 4 लाख रुपए मासिक वेतन के रूप में एवं अन्य भत्ते भी मिलते हैं।
यदि लोकसभा अध्यक्ष की मृत्यु उसके पद पर रहने की अवधि में हो जाती है तो उसके परिवार को पेंशन, आवास और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगे। यह सुविधा अब तक राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति पदों के लिए ही थी, अब लोकसभा अध्यक्ष को भी ये सुविधाएं मिलेंगे।
बलराम जाखड़ जो कि कांग्रेस पार्टी से थे सबसे लंबे समय तक लोकसभा अध्यक्ष रहे थे, वे 9 साल 10 महीने और 27 दिन तक रहे थे।
लोकसभा अध्यक्ष की सूची (1952- 2026)
क्र.सं.
| नाम
| कब से
| कब तक
|
| 1. | गणेश वासुदेव मावलंकर
| 15 मई 1952
| 27 फरवरी 1956
|
| 2. | एम. ए. अय्यंगर
| 8 मार्च 1956
| 10 मई 1957
|
| ---- | एम. ए. अय्यंगर
| 11 मई 1957
| 16 अप्रैल 1962
|
| 3. | सरदार हुकम सिंह
| 17 अप्रैल 1962
| 16 मार्च 1967
|
| 4. | नीलम संजीव रेड्डी
| 17 मार्च 1967
| 19 जुलाई 1969
|
| 5. | गुरदयाल सिंह ढिल्लों
| 8 अगस्त 1969
| 19 मार्च 1971
|
| ---- | गुरदयाल सिंह ढिल्लों
| 22 मार्च 1971
| 1 दिसंबर 1975
|
| 6. | बली राम भगत
| 15 जनवरी 1976
| 25 मार्च 1977
|
| 7. | नीलम संजीव रेड्डी
| 26 मार्च 1977
| 13 जुलाई 1977
|
| 8. | के एस हेगडे
| 21 जुलाई 1977
| 21 जनवरी 1980
|
| 9. | बलराम जाखड़
| 22 जनवरी 1980
| 15 जनवरी 1985
|
| ---- | बलराम जाखड़
| 16 जनवरी 1985
| 18 दिसंबर 1989
|
| 10. | रबी रे
| 19 दिसंबर 1989
| 9 जुलाई 1991
|
| 11. | शिवराज पाटिल
| 10 जुलाई 1991
| 22 मई 1996
|
| 12. | पी. ए. संगमा
| 2 मई 1996
| 23 मार्च 1998
|
| 13. | जी. एम. सी. बालयोगी
| 24 मार्च 1998
| 19 अक्टूबर 1999
|
| ---- | जी. एम. सी. बालयोगी
| 22 अक्टूबर 1999
| 3 मार्च 2002
|
| 14. | मनोहर जोशी
| 10 मई 2002
| 2 जून 2004
|
| 15. | सोमनाथ चटर्जी
| 4 जून 2004
| 30 मई 2009
|
| 16. | मीरा कुमार
| 4 जून 2009
| 4 जून 2014
|
| 17. | सुमित्रा महाजन
| 6 जून 2014
| 16 जून 2019
|
| 18. | ओम बिरला
| 19 जून, 2019
| 24 जून, 2024
|
| ---- | ओम बिरला
| 26 जून, 2024
| पदस्थ
|
Faq.
Q. वर्तमान में लोकसभा के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर:- वर्तमान में लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला हैं।
Q. वर्तमान में लोकसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर:- वर्तमान में लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला है और वर्तमान लोकसभा में कोई उपाध्यक्ष नहीं है यह पद 23 जून 2019 से रिक्त है।
Q. संसद में वर्तमान अध्यक्ष कौन है ?
उत्तर:- वर्तमान अध्यक्ष ओम बिरला है, वे राजस्थान के कोटा से संसद सदस्य हैं।
Q. लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर:- लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष श्री गणेश वासुदेव मावलंकर थे। जिन्हें पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लोकसभा के जनक की उपाधि से सम्मानित किया था।
Q. पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर:- पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार हैं। वह 3 जून 2009 को निर्विरोध रूप से लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई थी। उन्होंने सेवानिवृत सोमनाथ चटर्जी का स्थान लिया था।
Q. वर्तमान में लोकसभा का महासचिव कौन है?
उत्तर:- वर्तमान लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह हैं। लोकसभा का महासचिव कार्यपालिका के स्थाई पदाधिकारी होता है तथा लोकसभा अध्यक्ष के प्रति उत्तरदायी होता है।
Q. लोकसभा की पहली महिला महासचिव कौन है?
उत्तर:- लोकसभा की पहली महिला महासचिव श्रीमती स्नेह लता श्रीवास्तव हैं, इनका जन्म 18 सितंबर 1957 को हुआ ।
इस ब्लॉग पोस्ट में हमने लोकसभा अध्यक्षों की सूची (1952–2026), उनके कार्यकाल और लोकसभा अध्यक्ष पद से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को विस्तार से जाना। यह जानकारी SSC, UPSC, RRB, Banking, State PSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
rn
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के साथ जरूर शेयर करें। ऐसे ही महत्वपूर्ण GK, GS, Current Affairs और Competitive Exam MCQs के लिए Veer Education से जुड़े रहें।
rn
धन्यवाद!
rnपढ़ते रहें, सीखते रहें और सफलता की ओर बढ़ते रहें।
rn
Veer Education – Competitive Exams की तैयारी का भरोसेमंद साथी।
Leave a Comment