भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लोकसभा सीटें - All Lok Sabha Seats

भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लोकसभा सीटें 


*लोकसभा को संसद का प्रथम या निम्न सदन कहते हैं। लोकसभा का सभापतित्व करने के लिए एक अध्यक्ष होता है। लोकसभा अपनी पहली बैठक के बाद शीघ्र ही अपने दो सदस्यों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में चुनती है।

*मूल संविधान में लोकसभा के सदस्य संख्या 500 निश्चित की गई थी। अभी इसके सदस्यों की अधिकतम सदस्य संख्या 552 हो सकती है। इनमें से अधिकतम 530 सदस्य राज्यों के निर्वाचन क्षेत्र से एवं अधिकतम 20 सदस्य संघीय क्षेत्र से निर्वाचित किया जा सकते हैं। तथा राष्ट्रपति आंग्ल भारतीय वर्ग के अधिकतम 2 सदस्यों को मनोनीत कर सकते हैं।

*वर्तमान में लोकसभा के सदस्य संख्या 545 है। इन सदस्यों में 530 सदस्य राज्यों से तथा 13 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से निर्वाचित होते हैं एवं 2 सदस्य आंग्ल भारतीय वर्ग के प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत होते हैं।

*लोकसभा के सदस्यता के लिए अनिवार्य योग्यताएं निम्न है:- 
१. वह व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए।
२. उसकी आयु 25 वर्ष या इससे अधिक होना चाहिए।
३. वह पागल वह दिवालिया न हो।
४. भारत सरकार अथवा किसी राज्य सरकार के अंतर्गत वह कोई लाभ के पद पर नहीं हो ।

*18 वर्ष की आयु पार कर चुका प्रत्येक भारतीय नागरिक मतदान करने का पात्र है। पहले मतदान की उम्र 21 वर्ष थी, लेकिन बाद में 61वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1988 के बाद इसे घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया।

सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सीटों का आवंटन 1971 की जनसंख्या के आधार पर किया जाता है।

भारत के सभी राज्यों के लोकसभा सीटों का लिस्ट:-

क्र. सं.
राज्य
लोकसभा सीटों की संख्या
1.उत्तर प्रदेश
80
2.महाराष्ट्र
48
3.पश्चिम बंगाल
42
4.बिहार
40
5.तमिलनाडु
39
6.मध्य प्रदेश
29
7.कर्नाटक
28
8.गुजरात
26
9.राजस्थान 
25
10.आंध्र प्रदेश
25
11.ओडिशा
21
12.केरल
20
13.तेलंगाना
17
14.असम
14
15.झारखंड
14
16.पंजाब
13
17.छत्तीसगढ़
11
18.हरियाणा
10
19.उत्तराखंड
5
20.हिमाचल प्रदेश
4
21.अरुणाचल प्रदेश
2
22.गोवा
2
23.मणिपुर
2
24.मेघालय
2
25.त्रिपुरा
2
26.मिजोरम
1
27.नागालैंड
1
28.सिक्किम
1

केंद्र शासित प्रदेशों के लोकसभा सीटों का लिस्ट:-

क्र. सं.
राज्य
लोकसभा सीटों की संख्या
1.दिल्ली
7
2.जम्मू-कश्मीर
5
3.चंडीगढ़
1
4.दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव
1
5.लक्षद्वीप
1
6.लद्दाख
1
7.पुदुचेरी
1
8.अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह
1

FAQs:-


1. लोकसभा सदस्यों कीसंख्या कितनी है?
उत्तर:- वर्तमान मे लोकसभा के सदस्यों की संख्या 543 है तथा राज्यसभा के सदस्यों की संख्या 245 है।

2. लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी है 2024?
उत्तर:- भारत के संविधान द्वारा आवंटित सदन की अधिकतम सदस्यता 552 है। मूल संविधान में लोकसभा के सदस्य संख्या 500 निश्चित की गई थी। वर्तमान में, सदन में 543 सीटें हैं जो 543 निर्वाचित सदस्यों के चुनाव द्वारा दायर की जाती हैं।

3. उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या कितनी है?
उत्तर:- 80 

4. बिहार में लोकसभा सीटों की संख्या कितनी है?
उत्तर:- 40

5. गुजरात में लोकसभा सीटों की संख्या कितनी है?
उत्तर:- 26

6. दिल्ली में लोकसभा सीटों की संख्या कितनी है?
उत्तर:- 7

7. जम्मू कश्मीर में लोकसभा सीटों की संख्या कितनी है?
उत्तर:- 5

8. Mp लोकसभा सीटों की संख्या?
उत्तर:- 25

Leave a Comment

Related topics