विश्व के सभी महाद्वीपों के नाम | Continents Name in Hindi and English

यह पृथ्वी सात महाद्वीपों में बंटी हुई हैं, यहां विश्व के सभी महाद्वीपों के नाम हिंदी और इंग्लिश में दी गई।

साथ ही हमारा भारत दुनिया के किस महादेश में स्थित है, ये सभी जानकारी आज आपको इस पोस्ट में देने वाला हूँ।

पृथ्वी पर भू-भाग की सबसे बड़ी इकाई को महाद्वीप कहते है, जो पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देते हैं।

महाद्वीप का अंग्रेजी में अर्थ है “CONTINENT"
और महाद्वीप को ही महादेश कहा जाता है। 

महाद्वीप की परिभाषा विश्व के अलग-अलग सभ्यताओं और वैज्ञानिकों नें विभिन्न दी है। लेकिन इसे आम भाषा में समझा जाए तो, यह पृथ्वी का बहुत बड़ा विस्तृत क्षेत्र होता है, जिसकी सीमाएं स्पष्ट पहचानी जा सकती है।

[1] एशिया  {ASIA} 🌏
एशिया, क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो पूरी दुनिया का एक तिहाई है। यह उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है।

क्षेत्रफल के अनुसार, एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश चीन है और सबसे छोटा देश मालदीव है।

इस महाद्वीप में भारत, चीन, पाकिस्तान, श्रीलंका, जापान, सऊदी अरब, ईरान, इराक़, मलेशिया, आदि जैसे 48  देश शामिल हैं।

एशिया और यूरोप दोनों महाद्वीपों को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है

[2] अफ्रीका   {AFRICA} 🌍
अफ्रीका, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है, जिसका एक तिहाई हिस्सा रेगिस्तान है। इसे मुख्य रूप से सोने और हीरे के उत्पादन के लिए जाना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि पृथ्वी पर सबसे पहले अफ्रीका महाद्वीप पर मानव जाति का जन्म और विकास हुआ।

अन्य महाद्वीपों के मामले में, यह दुनिया का सबसे गर्म महाद्वीप भी है।

इसमें मिस्र, मॉरिशस, मोरक्को, सूडान, लीबिया, सोमालिया, नाइजीरिया आदि जैसे 54 देश शामिल हैं। अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश सूडान है और सबसे छोटा देश सेशेल्स है।

[3] उत्तरी अमेरिका {North America}
उत्तरी अमेरिका, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप हैं, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्द्ध में आता है।

इस महाद्वीप में रूस, कनाडा और चीन के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है। इसमें अलास्का और हवाई द्वीप समूह समेत 23  राज्य शामिल हैं।

[4] दक्षिण अमेरिका {South America}
दक्षिण अमेरिका, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है, इसका ज़्यादातर हिस्सा में घना जंगल हैं।

क्षेत्रफल के अनुसार, इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ब्राजील है और सबसे छोटा देश फिनलैंड है.

इसमें ब्राजील, अर्जेन्टीना, चिली, कोलंबिया, वेनेजुएला आदि जैसे 12 देश शामिल हैं।

[5] अंटार्कटिका  {Antarctica} 
अंटार्कटिका, विश्व का पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है, जहां 99 प्रतिशत हिस्से पर सालभर बर्फ़ ज़मी रहती है। इसलिए इसे दुनिया का सबसे ठंडा महाद्वीप भी कहा जाता है।

इस महाद्वीप की कोई स्थायी जनसंख्या नहीं है, लेकिन रिसर्च करने के लिए यहां एक Nuclear-Powered स्टेशन बनाया गया है।

[6] यूरोप (Europe)
इसमें इटली, फ्रांस, जर्मनी, नॉर्वे, नीदरलैंड, स्विटजरलैंड, लंदन, आदि जैसे 50 देश शामिल हैं।

यूरोप का सबसे बड़ा देश रूस है और सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है।

नोट : क्षेत्रफल के अनुसार, वेटिकन सिटी यूरोप महाद्वीप के साथ-साथ दुनिया की भी सबसे छोटी देश हैं। वहीं रूस यूरोप महाद्वीप के साथ-साथ दुनिया का भी सबसे बड़ा देश है।

[7] ऑस्ट्रेलिया (Australia)
ऑस्ट्रेलिया, दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है, यहां पेड़ - पौधे और जानवर अधिक देखने को मिलते हैं, लेकिन पानी की कमी रहती है।

* यह एक मात्र ऐसा महाद्वीप है जो देश भी कहलाता है।

7 महाद्वीपों के नाम और उनकी सूची (Lists of Continents in Hindi & English)
1. एशिया                  Asia
2. अफ्रीका                 Africa
3. उत्तरी अमेरिका      North America
4. दक्षिण अमेरिका South America
5. अंटार्कटिका             Antarctica
6. यूरोप                         Europe
7. ऑस्ट्रेलिया          Australia

मुझे उम्मीद है कि आपको दुनिया में कितने महाद्वीप हैं, और कौन - कौन है उनके नाम एवं क्षेत्रफल  के बारे में पूरी जानकारी मिली होगी।

अगर आप महाद्वीपों के बारे में कोई सवाल पूछना चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में पूछें...
 यह लेख पसंद आने पर कृपया इसे अन्य लोगों के साथ शेयर जरूर करें।

Thank you 

Leave a Comment