मानव रोग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न | Human Diseases Related Top 111 MCQ Questions

रोग एवं स्वास्थ्य से संबंधित 111 महत्वपूर्ण GK MCQ प्रश्न


सामान्य ज्ञान (General Knowledge) और सामान्य विज्ञान (General Science) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। रोग एवं स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्न SSC, Railway, RRB NTPC, UPSC, Banking, State PSC तथा अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं।

इस ब्लॉग पोस्ट में आपको रोग एवं स्वास्थ्य से संबंधित 111 महत्वपूर्ण GK MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों में विभिन्न रोगों, उनसे प्रभावित होने वाले अंगों, रोगों के कारणों तथा स्वास्थ्य विज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को शामिल किया गया है।

यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो ये बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions) आपके सामान्य ज्ञान और जीव विज्ञान (Biology) की तैयारी को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प दिए गए हैं, जिनकी सहायता से आप अपनी जानकारी का अभ्यास कर सकते हैं।

इस पोस्ट में शामिल प्रमुख विषय:
* विभिन्न रोग एवं उनसे प्रभावित अंग
* रोगों के कारण और संबंधित तथ्य
* मानव शरीर एवं स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न
* जीव विज्ञान (Biology GK) के महत्वपूर्ण MCQ
*  SSC, Railway और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के उपयोगी प्रश्न

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

मानव रोग एवं स्वास्थ्य से संबंधित 111 महत्वपूर्ण GK MCQ प्रश्न उत्तर सहित


1. पीलिया रोग किस अंग को प्रभावित करता है? [Utt.PCS 2008; SSC 2013]
A. हृदय
B. यकृत
C. प्लीहा
D. पित्ताशय

B. यकृत

2. एलिसा जांच किस रोग की पहचान करती है? [BSSC 2015]
A. कैंसर
B. टीवी
C. पोलियो
D. एड्स

D. एड्स

3. कैंसर के उपचार में निम्न में से किसका प्रयोग किया जाता है? [SSC 2015]
A. इलेक्ट्रोथेरेपी
B. साइकोथेरेपी
C. कीमोथेरेपी
D. फिजियोथैरेपी

C. कीमोथेरेपी

4. निम्नलिखित में से किसका उपयोग रक्त कैंसर के उपचार में किया जाता है? [UPPCS 2016]
A. आयोडीन 131
B. सोडियम 24
C. फास्फोरस 32
D. कोबाल्ट 60

C. फास्फोरस 32

5. विटामिन ए की कमी से कौन सा रोग होता है? [SSC 2015]
A. रिकेट्स
B. बेरी बेरी
C. रतौंधी
D. पेलाग्रा

C. रतौंधी

6. निम्न में से किसकी कमी से एनीमिया रोग होता है? [RRB 2003]
A. आयोडीन
B. कैल्शियम
C. लोहा
D. जस्ता

C. लोहा

7. चेचक रोग निम्न में से किस वायरस के कारण होता है? [SSC 2013]
A. रूबिओला वायरस
B. वैरीओला वायरस
C. वैरीसेला वायरस
D. मिक्सो वायरस

B. वैरीओला वायरस

8. टाइफाइड से शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? [RRB 2009]
A. अग्न्याशय
B. आमाशय
C. आंत
D. मस्तिष्क

C. आंत

9. मानव शरीर में रक्त का थक्का किस विटामिन से बनता है? [UPPCS 1991]
A. विटामिन K
B. विटामिन B
C. विटामिन A
D. विटामिन C

A. विटामिन K

10. पेचिश रोग के लिए उत्तरदायी प्रोटोजोआ है? [RRB 2009]
A. एंटअमीबा
B. अमीबा
C. फैगोट्राफिक
D. ट्रिपेनोसोमा

A. एंटअमीबा

11. आंखों की दूरदृष्टि की बीमारी किसके कारण होती है? [RRB 2009]
A. रेटिना के छोटा होने से
B. पुतली के फैलने से
C. नेत्र गोलक के छोटा होने से
D. इनमें से कोई नहीं

C. नेत्र गोलक के छोटा होने से

12. हैजा का क्या कारण है? [RRB 2009]
A. जीवाणु
B. विषाणु
C. फफूंद
D. शैवाल

A. जीवाणु

13. केंद्रीय औषधि शोध संस्थान कहां स्थित है? [RRB NTPC 2019]
A. नागपुर में
B. हैदराबाद में
C. लखनऊ में
D. मैसूर में

C. लखनऊ में

14. एवियन इनफ्लुएंजा (Bird Flu) विषाणु को किससे निरूपित किया जाता है? [RRB 2009]
A. NH51
B. NH15
C. N1H5
D. H5N1

D. H5N1

15. दांतो के क्षय को रोकने के लिए अधिकांश टूथपेस्ट में क्या होता है? [SSC 2015]
A. ब्रोमाइड
B. फ्लोराइड
C. आयोडाइड
D. क्लोराइड

B. फ्लोराइड

16. खसरा रोग का कारक क्या है? [CDS 2015]
A. जीवाणु
B. विषाणु
C. प्रोटोजोआ
D. कृमि

B. विषाणु

17. ब्लड कैंसर को आमतौर पर किस नाम से जाना जाता है? [BSSC 2015]
A. ल्यूकोडर्मा
B. ल्यूकेमिया
C. एनीमिया
D. हीमोफीलिया

B. ल्यूकेमिया

18. डेंगू बुखार किस रोग वाहक द्वारा संचरित होता है? [SSC 2015]
A. क्यूलेक्स फटीगन
B. एनाफिलीज कल्सीफेसिज
C. ऐडिज ऐजिप्टी
D. मनसोनिया यूनिफॉर्मिस

C. ऐडिज ऐजिप्टी

19. शरीर के किस अंग की खराबी से मधुमेह रोग का प्रकोप होता है? [BSSC 2015]
A. लिवर
B. पेनक्रियाज
C. किडनी
D. हृदय

B. पेनक्रियाज

20. "मियादी ज्वर" (Typhoid Fever) किसके कारण होता है? [SSC 2015]
A. वायरस
B. जीवाणु
C. फफूंद
D. इनमें से कोई नहीं

B. जीवाणु

21. टाइफाइड पैदा किया जाता है? [SSC 2008]
A. स्यूडोमोनास स्पीशीज द्वारा
B. स्टैफाइलोकोकस स्पीशीज द्वारा
C. बैसिलस स्पीशीज द्वारा
D. साल्मोनेला टाइफी द्वारा

D. साल्मोनेला टाइफी द्वारा

22. किस विटामिन की कमी से बच्चों में अंगों की अस्थियां मुड़ जाती है? [SSC 2008]
A. विटामिन ए
B. विटामिन बी
C. विटामिन डी
D. विटामिन ई

C. विटामिन डी

23. मूत्र के स्रवण को बढ़ाने वाली औषधि को क्या कहते हैं? [SSC 2009]
A. एड्रीनलीन
B. मोनोयूरेटिक
C. डाईयूरेटिक
D. ट्राईयूरेटिक

C. डाईयूरेटिक

24. निम्नलिखित में से कौन सी बीमारी पानी द्वारा नहीं होती है? [RRB 2009]
A. फ्लू
B. हैजा
C. टाइफाइड
D. अमीबियासिस

A. फ्लू

25. निम्नलिखित में से कौन पोलियो का कारण है? [BSSC 2015]
A. एक कवक
B. एक वायरस
C. एक कृमि
D. एक बैक्टीरिया

B. एक वायरस

26. निमोनिया रोग मानव शरीर के किस अंग को ग्रसित करता है? [RRB 2009]
A. अस्थि संधि
B. यकृत
C. फेफड़ा
D. आंत

C. फेफड़ा

27. मादा क्यूलेक्स मच्छर निम्न में से किस रोग का वाहक है? [BSSC 2015]
A. मलेरिया
B. फाइलेरिया
C. रिंगवर्म या दाद
D. इनमें से कोई नहीं

B. फाइलेरिया

28. रक्त का थक्का बनाने में इनमें से कौन सा अवयव मदद करता है? [SSC 2008]
A. विटामिन ए
B. विटामिन बी
C. विटामिन के
D. फोलिक अम्ल

C. विटामिन के

29. ल्यूकेमिया एक प्रकार का कैंसर है, जिसमें असाधारण बढ़ोतरी होती है - [UPPCS 2016]
A. अस्थि कोशिकाओं की संख्या में
B. प्लेटलेट की संख्या में
C. लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में
D. श्वेत रक्त कोशिकाओं की संख्या में

D. श्वेत रक्त कोशिकाओं की संख्या में

30. पीलिया किसके संक्रमण के कारण होता है? [SSC 2009]
A. मस्तिष्क के
B. यकृत के
C. वृक्क
D. प्लीहा

B. यकृत के

31. निम्नलिखित में से कौन सा रोग संक्रामक रोग है? [SSC 2009]
A. मधुमेह
B. डिप्थीरिया
C. गठिया
D. कैंसर

B. डिप्थीरिया

32. शरीर के अंदर लोहा की कमी से उत्पन्न होने वाला रोग है? [UPPCS 2015]
A. वर्णांधता
B. रतौंधी
C. रक्तहीनता
D. तपेदिक

C. रक्तहीनता

33. निम्नलिखित में से कौन सा रोग वायु के माध्यम से फैलता है [SSC 2009]
A. टाइफाइड
B. ट्यूबरक्लोसिस
C. प्लेग
D. हैजा

B. ट्यूबरक्लोसिस

34. निम्नलिखित में से कौन सा रोग रक्ताधान द्वारा नहीं फैलता है? [SSC 2007]
A. हेपिटाइटिस
B. टाइफाइड
C. एचआईवी
D. मलेरिया

B. टाइफाइड

35. पीत ज्वर किसके द्वारा संचारित किया जाता है? [SSC 2008]
A. एंडीज द्वारा
B. एनाफिलीज द्वारा
C. घरेलू मक्खी द्वारा
D. क्यूलेक्स द्वारा

A. एंडीज द्वारा

36. पीलिया एक प्रतीक है - [SSC 2008]
A. वृक्क की बिमारी का
B. यकृत की बीमारी का
C. अग्न्याशय की बीमारी का
D. थायराइड की बीमारी का

B. यकृत की बीमारी का

37. चेचक के प्रति टीकाकरण में समावेश किया जाता है? [SSC 2008]
A. दुर्बल जर्मों का
B. हर जर्मों का
C. जीवित प्रतिरक्षियों का
D. सक्रियित जर्मों का

A. दुर्बल जर्मों का

38. निम्न में से किस बीमारी में रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है? [SSC 2007]
A. डायबिटीज मेलिटस
B. डायबिटीज इंसिपिड्स
C. डायबिटीज इंपफेक्ट्स
D. डायबिटीज शुगरेंसिस

A. डायबिटीज मेलिटस

39. मनुष्य में एफ्लाटॉक्सिन खाद्य विषाक्तन द्वारा सामान्यतः कौन सा अंग प्रभावित होता है? [BPSC 2008]
A. हृदय
B. फेफड़ा
C. वृक्क
D. यकृत

D. यकृत

40. मीनामाता रोग का कारण है- [RAS/RTS 2008]
A. पारा
B. कैडमियम
C. सीसा
D. जस्ता

A. पारा

41. जापानी एनसेफेलाइटिस का कारक होता है- [UPPCS 2008]
A. जीवाणु
B. विषाणु
C. परजीवी प्रोटोजोआ
D. फफूंद

B. विषाणु

42. EEG का प्रयोग किसकी गतिविधि दर्ज करने के लिए किया जाता है? [UPPCS 2008]
A. हृदय
B. मस्तिष्क
C. कान
D. यकृत

B. मस्तिष्क

43. दर्दनाक अस्थि रोग "इटाई-इटाई" का पहले कहां पता चला था? [SSC 2011]
A. जापान
B. भारत
C. USA
D. चीन

A. जापान

44. किस तत्व की कमी के कारण घेंघा रोग हो जाता है? [UPPCS 2007]
A. नाइट्रोजन
B. कैलशियम
C. आयोडीन
D. फास्फोरस

C. आयोडीन

45. कहां काम करने वाले व्यक्तियों को "ब्लैक लंग" रोग हो जाता है? [SSC 2011]
A. विद्युत लेपन उद्योग
B. कार्बनिक विलायक उद्योग
C. पेंट विनिर्माण उद्योग
D. कोयला खान

D. कोयला खान

46. "घात करो और छिप जाओ" नाम से विख्यात विषाणु कौन है? [UPPCS 2007]
A. RSV विषाणु
B. HIV विषाणु
C. डाबेर विषाणु
D. इनमें से कोई नहीं

B. HIV विषाणु

47. कैडमियम प्रदूषण किससे संबंधित है? [SSC 2011]
A. मीना माता रोग
B. ब्लैक फुट रोग
C. डिस्लेक्सिया
D. इटाई इटाई

D. इटाई इटाई

48. निम्नलिखित में से कौन एक शाकीय औषधि मलेरिया के उपचार के लिए प्रयोग की जाती है? [UPPCS 2009]
A. आर्टीथर
B. ग्लेस
C. ल्यूटीविट
D. सिनेरेरिया

A. आर्टीथर

49. दिल का दौरा किस कारण से होता है? [SSC 2011]
A. अज्ञात कारण से हृदय में बाधा आना
B. हृदय पर जीवाणु का हमला
C. हृदय में रक्त आपूर्ति की कमी
D. हृदय गति का रुक जाना

C. हृदय में रक्त आपूर्ति की कमी

50. निम्नलिखित अनुवांशिक रोगों में कौन यौन संबंधित है? [UPPCS 2008]
A. हीमोफीलिया
B. टे-सेक्स व्याधि
C. सिस्टिक फाइब्रोसिस
D. हाइपरटेंशन

A. हीमोफीलिया

51. आयोडीन की कमी के कारण क्या होता है? [SSC 2011]
A. अवटु अतिक्रियता
B. घेंघा
C. मिजेट
D. मधुमेह

B. घेंघा

52. मीनामाता रोग किसके द्वारा पानी के प्रदूषण से फैलता है? [SSC 2015]
A. लेड
B. टीन
C. तांबा
D. पारद

D. पारद

53. चेचक के टीके का आविष्कार किसने किया था? [SSC 2011]
A. सर फ्रेडरिक ग्रांट बैंटिंग
B. अलेक्जेंडर फ्लैमिंग
C. एडवर्ड जेनर
D. लुई पाश्चर

C. एडवर्ड जेनर

54. एड्स विषाणु के लिए सबसे ज्यादा आजमाई दवा कौन सी है? [JPSC 2011]
A. जीडोवुडीन
B. माइकोनाजोल
C. नोनाक्सिनॉल
D. विराजोल

A. जीडोवुडीन

55. कालाजार (Kalazar) का संचार किससे होता है? [SSC 2015]
A. काली मक्खी
B. सिकता मक्खी
C. सेट्सी
D. चिंचड़ी

B. सिकता मक्खी

56. किस सूक्ष्म जीव के द्वारा हेपेटाइटिस बी की बीमारी होती है? [JPSC 2011]
A. वायरस
B. प्रोटोजोआ
C. बैक्टीरिया
D. इनमें से कोई नहीं

A. वायरस

57. एस्बेस्टस के कारण होने वाला प्रमुख रोग है? [BSSC 2011]
A. एम्फेसेमा
B. पक्षाघात
C. प्रवाहिका
D. पेचिश

A. एम्फेसेमा

58. BCG का टीका कितनी उम्र में लगाया जाता है? [SSC 2013]
A. नवजात में
B. दो-तीन वर्ष के भीतर
C. 15 दिन के भीतर
D. 10 वर्ष में

A. नवजात में

59. विटामिन ए की कमी के कारण होता है? [BSSC 2011]
A. बालों का झड़ना
B. नाइट ब्लाइंडनेस
C. कमजोरी
D. पेचिश

B. नाइट ब्लाइंडनेस

60. निम्नलिखित में से कौन सा स्कर्वी रोग के इलाज में उपयोगी है? [UPPCS 2011]
A. आम
B. पपीता
C. आंवला
D. बेर

C. आंवला

61. सरल गलकंड (घेंघा) शरीर के किस अंग को प्रभावित करने वाली बीमारी है? [SSC 2012]
A. मसूड़े
B. अश्रु ग्रंथि
C. यकृत
D. थायराइड ग्रंथि

D. थायराइड ग्रंथि

62. किसकी पहचान करने के लिए BMD परीक्षण किया जाता है? [UPPCS 2011]
A. ओस्टियोपोरोसिस की
B. मलेरिया की
C. एड्स की
D. डेंगू की

A. ओस्टियोपोरोसिस की

63. मलेरिया परजीवी की निम्नलिखित में से कौन सी अवस्था संक्रामक है? [SSC 2015]
A. शाइजो
B. स्पोरोब्लास्ट
C. ट्रोफोजोआइट
D. स्पोरोजोआइट

D. स्पोरोजोआइट

64. एड्स निम्न में से किससे होता है? [UPPCS 2011]
A. जीवाणु से
B. फफूंद से
C. कृमि से
D. विषाणु से

D. विषाणु से

65. निम्न में से कौन सा कवक से होने वाला रोग है? [SSC 2012]
A. धवल रोग
B. एक्जिमा
C. दाद
D. हाथी पांव

C. दाद

66. मानव गुर्दे में पथरी निम्न में से किसकी वजह से बनती है? [UPPCS 2015]
A. कैल्शियम एसीटेट
B. कैलशियम ऑक्सलेट
C. सोडियम एसीटेट
D. सोडियम बेंजोएट

B. कैलशियम ऑक्सलेट

67. काली मौत (Black Death) किसे कहते हैं? [SSC 2013]
A. कैंसर
B. एड्स
C. प्लेग
D. मलेरिया

C. प्लेग

68. डेंगू बुखार के कारण मानव शरीर में निम्नलिखित में से किस की कमी हो जाती है? [UPPCS 2013]
A. जल की
B. शर्करा की
C. प्लेटलेट्स की
D. हिमोग्लोबिन की

C. प्लेटलेट्स की

69. बहुऔषधि चिकित्सा MDT निम्न में से किसके संक्रमण के लिए है? [SSC 2013]
A. कोढ़
B. एड्स
C. हैजा
D. हेपेटाइटिस

A. कोढ़

70. निम्नलिखित में से कौन सा जल जनित रोग है? [UPPCS 2015]
A. चेचक
B. मलेरिया
C. हैजा
D. तपेदिक

C. हैजा

71. इनमें से कौन एक संक्रामक रोग है? [BSSC 2018]
A. ग्वाइटर
B. एनीमिया
C. वेरी-वेरी
D. कालाजार

D. कालाजार

72. एड्स देने वाले वायरस की पहचान किस वर्ष हुई थी? [SSC 2013]
A. 1980
B. 1981
C. 1983
D. 1986

C. 1983

73. निम्नलिखित में से कौन सा केवल वंशानुगत संचारित है? [SSC 2013]
A. मायो कार्डियल इंफेक्शन
B. डायबिटीज मेलिटस
C. हीमोफीलिया
D. कैंसर

C. हीमोफीलिया

74. मलेरिया मादा एनाफिलीज से फैलता है, इसकी खोज सर्वप्रथम किसने की थी? [SSC 2013]
A. रॉबर्ट कोच
B. रोनाल्ड रॉस
C. एडवर्ड जेनर
D. लुइ पाश्चर

B. रोनाल्ड रॉस

75. निम्नलिखित में से कौन सा रोग जीवाणु के कारण होता है? [SSC 2017]
A. चेचक
B. टाइफाइड
C. पोलियो
D. इनफ्लुएंजा

B. टाइफाइड

76. रेबीज क्या है? [SSC 2013]
A. कृमि जनित रोग
B. विषाणु जनित रोग
C. जीवाणु जनित रोग
D. प्रोटोजोआ जनित रोग

B. विषाणु जनित रोग

77. निम्न में से कौन सा रोग कवक के कारण होता है? [JPSC 2013]
A. पोलियो
B. त्वचा का प्रदाह
C. हैजा
D. इनमें से कोई नहीं

B. त्वचा का प्रदाह

78. प्लेग किससे फैलता है? [SSC 2013]
A. जीवाणु
B. प्रोटोजोआ
C. विषाणु
D. ये सभी

A. जीवाणु

79. थैलासीमिया एक वंशानुगत बीमारी है, जो कि प्रभावित करती है? [JPSC 2013]
A. खून
B. फेफड़े
C. दिल
D. इनमें से कोई नहीं

A. खून

80. जिका वायरस मानव शरीर के किस भाग को ग्रसित करता है? [BSSC 2016]
A. पैर
B. हृदय
C. गुर्दा
D. दिमाग

D. दिमाग

81. जिका वायरस किसके द्वारा मनुष्य में संचालित होता है? [RRB NTPC 2016]
A. चूहा
B. मच्छर
C. झिंगुर
D. खरगोश

B. मच्छर

82. जिका वायरस का वाहक कौन सा मच्छर है? [SSC 2016]
A. क्यूलेक्स
B. ऐडिस
C. एनोफिलिस
D. क्यूलिसिटा

B. ऐडिस

83. निम्न में से कौन-सी हार्मोनल बीमारी है?
A. जुकाम
B. घेंघा
C. ट्यूबरक्लोसिस
D. लेप्रसी

B. घेंघा

84. वाइरस की सर्वप्रथम खोज किसने की थी?
A. ल्यूवेन हॉक
B. रॉबर्ट कोच
C. इवानोवस्की
D. लुई पाश्चर

C. इवानोवस्की

85. जीवाणु की खोज किसने की थी?
A. ल्यूवेन हॉक
B. रॉबर्ट कोच
C. रॉबर्ट हूक
D. लुई पाश्चर

A. ल्यूवेन हॉक

86. सबसे बड़ा विषाणु कौन है?
A. पोक्स विषाणु
B. हर्पीज विषाणु
C. सार्कोमा विषाणु
D. ट्यूमर विषाणु

A. पोक्स विषाणु

87. कालाजार के लिए उत्तरदायी प्रोटोजोआ है-
A. जियाड्रिया
B. ट्रिपेनोसोमा
C. मोनो सिस्टम
D. लिशमानिया

D. लिशमानिया

88. मलेरिया के लिए महत्वपूर्ण दवा कुनैन निष्कासित होती है?
A. लौंग से
B. लाल चींटियों से
C. तुलसी की छाल से
D. सिनकोना की छाल से

D. सिनकोना की छाल से

89. प्रतिजैविक औषधि पेनिसिलिन प्राप्त की जाती है?
A. फंगस से
B. विषाणु से
C. पुष्पित पौधों से
D. बैक्टीरिया से

A. फंगस से

90. टिसी-टिसी मक्खी निम्नलिखित में से कौन सा रोग फैलाती है?
A. स्लीपिंग सिकनेस
B. मलेरिया
C. हैजा
D. एलिफेंटाइसिस

A. स्लीपिंग सिकनेस

91. कालाजार रोग निम्नलिखित में से किसके काटने से फैलता है?
A. सेंड फ्लाई
B. घरेलू मक्खी
C. खटमल
D. लाउस

A. सेंड फ्लाई

92. वाइरस जो नील हरित शैवालों पर संक्रमण करते हैं कहलाते हैं?
A. फाज
B. बैक्टीरियोफाज
C. सायनोफाज
D. मोजैक वायरस

C. सायनोफाज

93. पेनिसिलिन किसने खोजी थी?
A. अलेक्जेंडर फ्लैमिंग
B. रॉबर्ट कोच
C. ए. एफ. ब्लेकेस्ली
D. ई. ए. बेसी

A. अलेक्जेंडर फ्लैमिंग

94. एंटीबायोटिक क्लोरेलिन प्राप्त होता है?
A. जीवाणु से
B. विषाणु से
C. शैवाल से
D. उपयुक्त में से कोई नहीं

C. शैवाल से

95. पेरासिटामोल उपयोग में लाया जाता है?
A. शरीर के दर्द निवारण में
B. प्रतिजैविक के रूप में
C. एनेस्थेटिक एजेंट की तरह
D. नासल ड्रॉप के रूप में

A. शरीर के दर्द निवारण में

96. पोलियो के टीके की खोज किसने की?
A. मेरी क्यूरी
B. जोनास साल्क
C. लुइस पाश्चर
D. एलेग्जेंडर फ्लेमिंग

B. जोनास साल्क

97. ग्लूकोमा व ट्रेकोमा बीमारी है?
A. गर्दन की
B. कानों की
C. मस्तिष्क की
D. आंखों की

D. आंखों की

98. मानव शरीर में किस अंग में शोथ के कारण हेपेटाइटिस होता है?
A. मस्तिष्क
B. हृदय
C. यकृत
D. गुर्दा

C. यकृत

99. बी. सी. जी. टीके किस रोग के विरोध में लगाए जाते हैं?
A. मीजल्स
B. ट्यूबरक्लोसिस (क्षय रोग)
C. पोलियो
D. हेपेटाइटिस-A

B. ट्यूबरक्लोसिस (क्षय रोग)

100. एलर्जी प्रतिक्रिया के कारण उत्पन्न रोग है?
A. दमा
B. एनीमिया
C. हिमोफीलिया
D. पोलियो

A. दमा

101. विडाल टेस्ट का उपयोग किस संभावना की जांच के लिए किया जाता है?
A. मलेरिया
B. टाइफाइड
C. हैजा
D. पीत ज्वर

B. टाइफाइड

102. वर्णांधता व्यक्ति इनमें से किस रंग का भेद नहीं कर सकता?
A. पीला और हरा
B. काला और नीला
C. लाल और हरा
D. नीला और हरा

C. लाल और हरा

103. शरीर में निम्नलिखित में किसकी अधिकता से हृदयाघात होता है?
A. रक्त यूरिया
B. कोलेस्ट्रोल
C. रक्त प्रोटीन
D. रक्त शर्करा

B. कोलेस्ट्रोल

104. सफेद दाग का इलाज निम्नलिखित में से किस हर्बल दवा द्वारा किया जा सकता है?
A. लुकोसिन
B. लुकोजेन
C. लुकोपसिन
D. लुकोट्रेप्सिन

A. लुकोसिन

105. मानव शरीर का औसत तापमान कितना होता है?
A. 34°C
B. 35°C
C. 36°C
D. 37°C

D. 37°C

106. नेत्रदान में आंख का कौन सा भाग प्रयुक्त किया जाता है?
A. रेटीना
B. कॉर्निया
C. नेत्र लेंस
D. संपूर्ण आंख

B. कॉर्निया

107. जीवन रक्षक हार्मोन किस ग्रंथि से स्रावित होते हैं?
A. एड्रिनल ग्रंथि
B. पिट्यूटरी ग्रंथि
C. थायराइड ग्रंथि
D. उपर्युक्त सभी

A. एड्रिनल ग्रंथि

108. मानव शरीर के कौन से अंग का प्रत्यारोपण नहीं किया जा सकता है?
A. गुर्दा
B. हृदय
C. फेफड़ा
D. मस्तिष्क

D. मस्तिष्क

109. ECG का संबंध मानव शरीर के किस अंग से है?
A. हृदय
B. फेफड़ा
C. मस्तिष्क
D. मांसपेशियां

A. हृदय

110. लार में कौन सा एंजाइम पाया जाता है?
A. रेनिन
B. टाइलिन
C. टेनिन
D. रेजिन

B. टाइलिन

111. मलेरिया किसके द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक अंतरित किया जाता है?
A. ऐडिस मच्छर के
B. एनाफिलीज मच्छर
C. क्यूलेक्स मच्छर
D. ये सभी

B. एनाफिलीज मच्छर

मानव रोग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न MOCK TEST--- Click Here

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now


इस ब्लॉग पोस्ट में आपने रोग एवं स्वास्थ्य से संबंधित 111 महत्वपूर्ण GK MCQ प्रश्नों का अभ्यास किया। ये प्रश्न सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और जीव विज्ञान की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हैं।

यदि आप SSC, Railway, RRB NTPC, UPSC, Banking या State PSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित रूप से ऐसे MCQ प्रश्नों का अभ्यास करें। इससे आपको महत्वपूर्ण तथ्यों को दोहराने, अपनी तैयारी का आकलन करने और परीक्षा के लिए सामान्य ज्ञान मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Veer Education पर आपको GK, GS, Biology, History, Geography, Polity, Computer और Current Affairs से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न, MCQ सीरीज तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी अध्ययन सामग्री मिलती रहेगी।

अगर आपको यह पोस्ट उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परीक्षा की तैयारी कर रहे अन्य विद्यार्थियों के साथ जरूर शेयर करें। ऐसे ही महत्वपूर्ण GK और GS प्रश्नों के लिए Veer Education को नियमित रूप से विजिट करते रहें।

धन्यवाद!
Veer Education — आपकी सफलता, हमारा लक्ष्य।

Leave a Comment