Indian Constituent Assembly | भारतीय संविधान सभा | संविधान सभा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

भारतीय संविधान सभा | संविधान सभा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

संविधान सभा का गठन अंग्रेजों द्वारा गठित कैबिनेट मिशन के तहत किया गया। कैबिनेट मिशन योजना 1946 ई. में भारत आया और कैबिनेट मिशन योजना के तहत ही भारतीयों को एक संविधान सभा बनाने का प्रयास करने का मौका मिला। कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार जुलाई, 1946 ई. में संविधान सभा का गठन किया गया।

❇️ संविधान सभा का उद्देश्य था, एक ऐसा संविधान तैयार करना जो देश के प्रशासन व्यवस्था को इस विधिवत रूप से चलाए कि लंबा अरसा तक भारत में किसी प्रकार के अराजक व्यवस्था उत्पन्न न होने पाए।

❇️ संविधान सभा में शुरुआती दौर में कुल 389 सदस्य थे, जिनमें 292 सदस्य ब्रिटिश प्रान्तों से, 93 सदस्य देशी रियासतों से तथा 4 सदस्य चीफ कमिश्नर से थे।

❇️ प्रान्तों या देशी रियासतों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में संविधान सभा में प्रतिनिधित्व दिया गया था। साधारणतः 10 लाख की जनसंख्या पर एक सदस्य का चुनाव किया गया।

❇️ प्रान्तों का प्रतिनिधित्व मुख्यतः तीन प्रमुख समुदायों की जनसंख्या के आधार पर विभाजित किया गया था, ये समुदाय थे- मुस्लिम, सिक्ख एवं साधारण।

❇️ कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार जुलाई 1946 ई. में संविधान सभा का चुनाव हुआ। कुल 389 सदस्यों में से प्रान्तों के लिए निर्धारित 296 सदस्यों के लिए चुनाव हुए, जिन्हें विभिन्न प्रान्तों की विधानसभाओं द्वारा चुना गया। इसमें 208 सदस्य कांग्रेस के, 73 सदस्य मुस्लिम लीग के एवं 15 अन्य दलों के तथा स्वतंत्र उम्मीदवार निर्वाचित हुए।

नोट : हैदराबाद एक ऐसी देशी रियासत थी, जिसके प्रतिनिधि संविधान सभा में सम्मिलित नहीं हुए थे।

❇️ संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर, 1946 को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन हॉल, जिसे अब संसद भवन के केंद्रीय कक्ष के नाम से जाना जाता है, में हुई थी। डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष (Temporary Chairman) बनाया गया । लेकिन मुस्लिम लीग ने इस बैठक का बहिष्कार कर दिया और पाकिस्तान के लिए बिल्कुल एक अलग संविधान सभा की मांग शुरू कर दी।

❇️ संविधान सभा के सदस्यों में अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की संख्या 33 थी।

❇️ संविधान सभा में महिला सदस्यों की संख्या 15 थी।

❇️ संविधान सभा की दूसरी बैठक 11 दिसम्बर 1946 ई. को हुई, जिसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद को स्थायी अध्यक्ष बनाया गया।

❇️ 13 दिसम्बर, 1946 ई. को जवाहरलाल नेहरू ने संविधान सभा में एक उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया कि हमारा संविधान कैसा बनना चाहिए।

❇️13 दिसंबर 1946 को उद्देश्य प्रस्ताव पेश होने के बाद  22 जनवरी 1947 ई. को यह प्रस्ताव पास हो जाता है। पास होने के बाद संविधान बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। ये जो उद्देश्य यहां पास होता है, बाद में यही चलकर भारतीय संविधान का प्रथम अध्याय प्रस्तावना के रूप में जाना जाता है।

❇️ एक सलाहकारी समिति थी, जो संविधान के निर्माण में सलाह दे रही थी, उसके अध्यक्ष थे- डॉ. बी. एन. राव (पूरा नाम- डॉ. बेनेगल नरसिम्हा राव)।

संविधान सभा की प्रमुख समितियाँ एवं उनके अध्यक्ष

संविधान निर्माण के क्रम में कुल 13 समितियां बनाई गई जिसमें से कुछ इस प्रकार थे-
👇👇👇👇👇
1. संचालन समिति – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
2. प्रांतीय संविधान समिति – सरदार वल्लभभाई पटेल
3. संघ शक्ति समिति – पं. जवाहरलाल नेहरू
4. प्रारूप समिति  – डॉ. भीमराव अंबेडकर
5. प्रक्रिया समिति - डॉ. राजेंद्र प्रसाद
6. वार्ता समिति - डॉ. राजेंद्र प्रसाद
7. झंडा समिति - डॉ. राजेंद्र प्रसाद
8. कार्य समिति - के. एम. मुंशी
9. संविधान समिति  - जवाहर लाल नेहरु

❇️ संविधान का प्रारूप वी.एन. राव ने तैयार किया था। वी.एन. राव द्वारा तैयार किये गये संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श करने के लिए संविधान सभा द्वारा 29 अगस्त, 1947 ई. को एक संकल्प पारित करके ‘प्रारूप समिति’ का गठन किया गया और इसके अध्यक्ष के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर को चुना गया। प्रारूप समिति के सदस्यों की संख्या सात थी, जो इस प्रकार है-
1. डॉ. भीमराव अंबेडकर (अध्यक्ष)
2. एन. गोपाल स्वामी आयंगर
3. कृष्णा स्वामी अय्यर
4. सैय्यद मोहम्मद सादुल्ला
5. कन्हैयालाल मणिकलाल मुंशी
6. एन. माधव राव (बी. एल. मित्र के स्थान पर)
7. डी. पी. खेतान (1948 ई. में इनकी मृत्यु के बाद टी. टी. कृष्णामचारी को सदस्य बनाया गया)।

❇️ भारत के विभाजन के बाद संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या 299 थी (प्रारंभ में 389), जिसमें प्रांतीय सदस्यों की संख्या 229 एवं देशी रियासतों के सदस्यों की संख्या 70 थी।

❇️ संविधान तैयार करने में कुल 2 वर्ष, 11 महीना और 18 दिन का समय लगा।

❇️ संविधान सभा द्वारा संविधान को 26 नवम्बर, 1949 ई. को पारित या अंगीकार किया गया। इस समय संविधान सभा के 284 सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किए थे।

❇️ संविधान को जब 26 नवम्बर, 1949 को पारित किया गया, उस समय इसमें कुल 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं। वर्तमान समय में संविधान में 25 भाग, 465 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां हैं।

❇️ संविधान को पारित करने के बाद इसे 26 जनवरी, 1950 ई. को लागू कर दिया गया। संविधान लागू होने की याद में हम प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।


अब नीचे आपलोग संविधान सभा पर आधारित महत्वपूर्ण क्वेश्चन आंसर को देख लीजिए। ये सभी प्रश्न किसी न किसी एग्जाम में पूछे जा चुके हैं।

इसको ध्यान से पढ़ लीजिए उसके बाद लास्ट में Online Test रखा गया है, जो की आपके लिए बिल्कुल मुफ्त है। आप इस टेस्ट को एक बार Atempt जरूर कीजिएगा।


1. भारत के संविधान का निर्माता किसे माना जाता है?
A. महात्मा गांधी
B . डॉ. भीमराव अंबेडकर
C. बी. एन. राव
D . डॉ. राजेंद्र प्रसाद                     [SSC 2013]

Ans – (B) डॉ. भीमराव अंबेडकर

2. भारत की संविधान सभा किसके अनुसार गठित की गई?
A . क्रिप्स प्रस्ताव
B. साइमन आयोग का प्रस्ताव
C . माउण्टबेटन योजना
D . कैबिनेट मिशन योजना।           [SSC 2001]

Ans – (D) कैबिनेट मिशन योजना

3. संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी?
A. 9 दिसम्बर, 1946
B. 11 दिसम्बर, 1946
C. 13 दिसम्बर, 1946
D. 22 जनवरी, 1947            [UPPCS 2009]

Ans – (A) 9 दिसम्बर, 1946

4. 13 दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया?
A. आचार्य जे. बी. कृपलानी
B. पं. जवाहरलाल नेहरू
C. सच्चिदानंद सिन्हा
D. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

Ans – (B) पं. जवाहरलाल नेहरू

5. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे?
A. सर बी. एन. राव
B. डॉ. भीमराव अंबेडकर
C. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
D. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा 
             [RRB 2002, 2004; LP 2005; CgPCS 2005]

Ans – (C) डॉ. राजेंद्र प्रसाद

6. संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे?
A . डॉ. भीमराव अंबेडकर
B. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
C. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
D. के. एम. मुंशी।             [RRB 2005]

Ans – (B) डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा

7. भारतीय संविधान सभा के प्रथम दिन के अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?
A.  डॉ. राजेंद्र प्रसाद
B. पं. जवाहरलाल नेहरू
C. डॉ. बी. आर अंबेडकर
D. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा      [UPPCS 2016]

D. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा

8. संविधान का प्रारूप किसने तैयार किया था?
A. बी. एन. राव
B .बी. आर. अम्बेडकर
C .राजेन्द्र प्रसाद
D .जवाहरलाल नेहरू

Ans – (A) बी. एन. राव

9. भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति (Drafting Committee) के अध्यक्ष कौन थे?
A . डॉ. राजेंद्र प्रसाद
B. डॉ. भीमराव अंबेडकर
C . जवाहरलाल नेहरू
D . वी. एन. राव     
                  [UPPCS 1995; SSC 1999,2011]

B.  डॉ. भीमराव अंबेडकर

10. भारतीय संविधान को किसने बनाया?
A. संविधान सभा ने
B. ब्रिटिश संसद ने
C. भारतीय संसद ने
D. गवर्नर जनरल ने

A. संविधान सभा ने

11. भारत के लिए संविधान सभा की रचना हेतु संविधान सभा का विचार निम्न में से सर्वप्रथम किसने प्रस्तुत किया?
A. स्वराज पार्टी ने 1924 में
B. कांग्रेस पार्टी ने 1936 में
C. मुस्लिम लीग ने 1942 में
D. सर्वदल सम्मेलन ने 1946 में।    [IAS 1996]

A. स्वराज पार्टी ने 1924 में

12. भारतीय संविधान सभा की स्थापना कब हुई?
A. 10 जून 1946
B.  9 दिसंबर 1946
C. 26 नवंबर 1949
D. 26 दिसंबर 1949

B.  9 दिसंबर 1946

13. संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन कहां हुआ था?
A.  मुंबई में
B. कोलकाता में
C. लाहौर में
D. दिल्ली में

D. दिल्ली में

14. संविधान सभा के उद्घाटन अधिवेशन के अध्यक्षता किसने की थी?
A. जवाहरलाल नेहरू
B. सच्चिदानंद सिन्हा 
C. बी आर अंबेडकर
D. सी राजगोपालाचारी            [RRB 2005]

B. सच्चिदानंद सिन्हा

15. भारत को एक संविधान देने का प्रस्ताव संविधान सभा द्वारा कब पारित किया गया था?
A. 22 जनवरी 1946
B. 22 जनवरी 1947
C. 20 जनवरी 1947
D. 26 जुलाई 1946।            [UPPCS 2006]

B. 22 जनवरी 1947

16. संविधान सभा के प्रारूप (मसौदा) समिति का गठन कब किया गया था?
A . 29 अप्रैल, 1947
B. 11 जुलाई, 1947
C. 29 अगस्त, 1947
D. 16 दिसम्बर, 1947

Ans – (C) 29 अगस्त, 1947

17. भारतीय संविधान सभा ने संविधान को कब पारित (अंगीकार) किया?
A. 15 अगस्त, 1947
B . 26 नवम्बर, 1949
C. 15 दिसम्बर, 1948
D. 26 जनवरी, 1950


Ans – (B) 26 नवम्बर, 1949


18. भारत का संविधान किस दिन लागू हुआ?
A . 26 जनवरी, 1950
B. 26 जनवरी, 1949
C. 15 अगस्त, 1947
D. 26 जनवरी, 1948               [SSC 2009]


Ans – (A) 26 जनवरी, 1950


19. संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का निर्णय इसलिए किया गया था, क्योंकि?
A. कांग्रेस ने  इस तिथि को 1930 में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था
B.  इस तिथि को 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ किया गया था
C. यह एक शुभ दिन था
D. इनमें से कोई नहीं।  [BPSC 2011; JPSC 2011]


A. कांग्रेस ने  इस तिथि को 1930 में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था


20. संविधान की प्रारूप समिति के समक्ष प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा?
A . महात्मा गांधी
B. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
C . बी. एन. राव
D. पं. जवाहरलाल नेहरू


Ans – (D) पं. जवाहरलाल नेहरू


21. संविधान सभा के प्रारूप समिति में सदस्यों की संख्या कितनी थी?
A. 5
B . 6
C . 7
D. 9


Ans – (C) 7

22. सविधान सभा के कितने उपस्थित सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किया?
A . 262
B. 284
C . 287
D . 289

Ans – (B) 284

23. संविधान निर्माण की प्रक्रिया में कुल कितना समय लगा?
A. 2 वर्ष, 7 महीना और 23 दिन
B. 2 वर्ष, 11 महीना और 14 दिन
C. 2 वर्ष, 11 महीना और 18 दिन
D. 2 वर्ष, 11 महीना और 23 दिन

Ans – (C) 2 वर्ष, 11 महीना और 18 दिन

24. कैबिनेट मिशन भारत कब आया था?
A . 1942
B. 1944
C. 1946
D. 1947

Ans – (C) 1946

25. कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा में कुल कितने सदस्य निश्चित किये गये थे?
A . 389
B . 409
C. 429D . 505

Ans – (A) 389

26. 1946 का कैबिनेट मिशन तीन मंत्रियों से गठित था। निम्नलिखित में से कौन इसका सदस्य नहीं था?
A. सर स्टेफोर्ड क्रिप्स
B. लॉर्ड पैथिक लारेंस
C. ए. वी. अलेक्जेंडर
D. लॉर्ड एमरी

Ans – (D) लॉर्ड एमरी

27. संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया था?
A . कश्मीर
B . मैसूर
C . जूनागढ़
D . हैदराबाद

Ans – (D) हैदराबाद

28. भारतीय संविधान सभा की संघीय शक्ति समिति के अध्यक्ष कौन थे?
A. अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर
B. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
C. पं. जवाहरलाल नेहरू
D. सरदार पटेल।                     [SSC 2003]

Ans – (C) पं. जवाहरलाल नेहरू


29. सविधान सभा के सदस्यों में अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की संख्या कितनी थी?
A. 28
B . 30
C. 33
D . 46

Ans – (C) 33

30. प्रस्तावित मूल संविधान में कुल सदस्यों का विभाजन किस प्रकार होना निश्चित हुआ था?
A. ब्रिटिश प्रान्तों के 292 प्रतिनिधि
B. मुख्य कमिश्नरी क्षेत्रों के 4 प्रतिनिधि
C. देशी रियासतों के 93 प्रतिनिधि


D . उपर्युक्त सभी

Ans – (D) उपर्युक्त सभी

31. संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे?
A . के. एम. मुंशी
B. शरत चंद्र बोस
C . वी. एन. राव
D. एन. माधव राव   
            [SSC 2016]

Ans – (C) वी. एन. राव

32. डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान सभा में कहाँ से चुने गए थे?
A. बंगाल से
B. पंजाब से
C . तत्कालीन मध्य भारत से
D . मुंबई प्रेसिडेंसी से।              [IAS 1996]

Ans – (A) बंगाल से

33. भारतीय संविधान सभा ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को कब अपनाया?
A. 22 जुलाई, 1947
B . 15 अगस्त, 1947
C. 26 नवम्बर, 1949
D. 26 जनवरी, 1950               [SSC 2011]

Ans – (A) 22 जुलाई, 1947

34. सविधान सभा में प्रत्येक प्रांत की आवंटित सदस्य संख्या निर्धारित करने के लिए एक प्रतिनिधि कितनी जनसंख्या के अनुपात में था?
A. 5 लाख व्यक्ति
B . 10 लाख व्यक्ति
C. 15 लाख व्यक्ति
D. 20 लाख व्यक्ति।         [UPPCS 2011]

Ans – (B) 10 लाख व्यक्ति

35. निम्नलिखित में से कौन प्रारूप समिति के सदस्य नहीं थे?
A . गोपाल आयंगर
B. अल्लादी कृष्णास्वामी
C. बी. आर. अम्बेडकर
D. डॉ. राजेंद्र प्रसाद।            [SSC 2015]

Ans – (D) डॉ. राजेंद्र प्रसाद

36. भारतीय संविधान सभा में महिला सदस्यों की कुल संख्या कितनी थी?
A . 10
B. 12
C. 13
D. 15                           [UPPCS 2015]

Ans – (D) 15

37. संविधान के विभिन्न पहलुओं के अध्ययन हेतु संविधान सभा ने कितनी समितियाँ नियुक्त की थी?
A . 9
B. 12
C. 13
D. 7

Ans – (C) 13

38. मुस्लिम लीग ने किस कारण संविधान सभा का बहिष्कार किया?
A. मुस्लिम लीग संविधान सभा का अध्यक्ष किसी मुस्लिम को बनाना चाहता था
B. मुस्लिम लीग को संविधान सभा में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला था
C. मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिए एक अलग संविधान सभा चाहता था
D . उपर्युक्त सभी

Ans – (C) मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिए एक अलग संविधान सभा चाहता था

39. सन 1936 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संविधान सभा के गठन की मांग कहां पर हुए अधिवेशन में रखी गई थी?
A. कानपुर
B. मुंबई
C. फैजपुर
D. लाहौर।                 [RRB 2004]

C. फैजपुर

40. संचालन समिति के अध्यक्ष कौन थे?
A. लाल बहादुर शास्त्री
B. डॉ. भीमराव अंबेडकर
C. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
D. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा

C. डॉ. राजेंद्र प्रसाद

41. प्रांतीय संविधान समिति के अध्यक्ष कौन थे?
A. सरदार वल्लभ भाई पटेल
B. डॉ. भीमराव अंबेडकर
C. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
D. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा

A. सरदार वल्लभ भाई पटेल

42.संविधान सभा का चुनाव निम्न में से किस आधार पर हुआ था?
A. सामान मताधिकार
B. सर्व मताधिकार
C. सीमित मताधिकार
D. वर्गीय मताधिकार

D. वर्गीय मताधिकार


अब नीचे आपलोगों के लिए संविधान सभा पर आधारित एक Online Test रखा गया है, जो की आपके लिए बिल्कुल मुफ्त है। इसमें कुल 40+ प्रश्न हैं और ये सभी प्रश्न किसी न किसी एग्जाम में पूछे गए हैं तो इसलिए आप इस टेस्ट को एक बार अटेम्प्ट कर लीजिए ताकि अगर इससे संबंधित कोई भी प्रश्न एग्जाम में आए तो आप उसका सही जवाब देकर आ सकें। तो चलिए Quiz Start करते हैं।

Bharat Ka Sanvidhan Online Quiz


इसका वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

👇👇👇👇👇👇👇👇



Leave a Comment

Related topics