हेलो दोस्तों, आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं, झारखंड के मुख्यमंत्री की सूची, Chiefminister List Of Jharkhand 2025 ।
झारखंड के मुख्यमंत्री भारतीय राज्य झारखंड के मुख्य कार्यकारी होते हैं ।
भारत के संविधान के अनुसार राज्यपाल एक राज्य का कानूनी प्रमुख होता है लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है। विधानसभा के चुनाव के बाद राज्य के राज्यपाल आमतौर पर बहुमत वाली दल को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं । किसी राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति उसी राज्य का राज्यपाल करता है, जिसकी मंत्री परिषद सामूहिक रूप से विधानसभा के प्रति उत्तरदाई होती है।
मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 साल के लिए होता है।
वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। (4 जुलाई 2024 से)
नाम | आरंभ | कब तक | कार्यकाल | दल |
बाबूलाल मरांडी | 15 नवम्बर 2000 | 18 मार्च 2003 | 2 वर्ष, 123 दिन | भाजपा |
अर्जुन मुंडा | 18 मार्च 2003 | 2 मार्च 2005 | 1 वर्ष, 349 | भाजपा |
शिबू सोरेन | 2 मार्च 2005 | 12 मार्च 2005 | 10 दिन | झामुमो |
अर्जुन मुंडा | 12 मार्च 2005 | 18 सितम्बर 2006 | 1 वर्ष, 190 दिन | भाजपा |
मधु कोड़ा | 18 सितम्बर 2006 | 28 अगस्त 2008 | 1 वर्ष, 345 दिन | निर्दलीय |
शिबू सोरेन | 28 अगस्त 2008 | 18 जनवरी 2009 | 143 दिन | झामुमो |
राष्ट्रपति शासन | 19 जनवरी 2009 | 29 दिसंबर 2009 | 344 दिन | ----- |
शिबू सोरेन | 30 दिसंबर 2009 | 31 मई 2010 | 152 दिन | झामुमो |
राष्ट्रपति शासन | 1 जून 2010 | 10 सितंबर 2010 | 101 दिन | ------ |
अर्जुन मुंडा | 11 सितंबर 2010 | 18 जनवरी 2013 | 2 वर्ष, 129 दिन | भाजपा |
राष्ट्रपति शासन | 18 जनवरी 2013 | 13 जुलाई 2013 | 176 दिन | ------- |
हेमंत सोरेन | 13 जुलाई 2013 | 23 दिसंबर 2014 | 1 वर्ष 163 दिन | झामुमो |
रघुवर दास | 28 दिसंबर 2014 | 28 दिसंबर 2019 | 5 वर्ष | भाजपा |
हेमंत सोरेन | 29 दिसंबर 2019 | 31 जनवरी 2024 | 4 वर्ष 33 दिन | झामुमो |
चंपई सोरेन | 2 फरवरी 2024 | 3 जुलाई 2024 | 152 दिन | झामुमो |
हेमंत सोरेन | 4 जुलाई 2024 | पदस्थ | --------- | झामुमो |
राज्यपालों की सूची | Click Here |
जिलों की सूची | Click Here |
झारखंड सामान्य ज्ञान | Click Here |
Q. झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर:- बाबूलाल मरांडी
Q. झारखंड में सर्वप्रथम राष्ट्रपति शासन कब लागू हुआ था?
उत्तर:- 19 जनवरी 2009
Q. वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री कौन है?
उत्तर:- हेमंत सोरेन (4 जुलाई 2024 से)
Q. झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किस पार्टी के हैं?
उत्तर:- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)